फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab protests the US military's beard ban,MP Kang calls for central government intervention

Chandigarh News: अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर प्रतिबंध का पंजाब में विरोध, सांसद कंग बोले- केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप

Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Punjab protests the US military's beard ban,MP Kang calls for central government intervention
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगाने का पंजाब में विरोध तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इसकी निंदा करते हुए इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाकर इस फैसला को वापस करवाया जा सके। कंग ने कहा कि वर्ल्ड वॉर में सिखों का अहम योगदान रहा है और सिख अब अमेरिकी सेना का हिस्सा हैं। केश सिखों की पहचान है और सरकार के इस फैसले से सिखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार को दाढ़ी-केश काटने के आदेशों को रद्द कर देना चाहिए।
आप विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने यह दुखद फैसला लिया है। बयान आया है कि जितने भी अमेरिकी फौज में सैनिक भर्ती हैं, वे दाढ़ी नहीं रख सकेंगे। सिखों ने बहुत लंबी लड़ाई लड़ कर 2017 में यह फैसला बदलवाया था कि सिख दाढ़ी रख सकते हैं इसलिए इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार के समक्ष मामला उठाएं विदेश मंत्री : सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने रविवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है कि वह अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर प्रतिबंध का मुद्दा वहां की सरकार के समक्ष उठाएं ताकि इस फैसले को वापस करवाया जा सके। इसे लेकर सुखबीर ने विदेश मंत्री को पत्र लिया है। उन्होंने लिखा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सिख बिना किसी भेदभाव के अपने धर्म का पालन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed