{"_id":"5b51b8004f1c1b46748b5f4e","slug":"punjab-police-will-withdraw-security-from-singer-parmish-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर परमीश वर्मा से सुरक्षा वापस लेगी पंजाब पुलिस, डीजीपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर परमीश वर्मा से सुरक्षा वापस लेगी पंजाब पुलिस, डीजीपी को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
परमीश वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा को मिली पुलिस सुरक्षा जल्द पंजाब पुलिस की ओर से वापस ले ली जाएगी। क्योंकि पुलिस द्वारा उसे धमकी देने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत को काबू कर लिया गया है। इस कारण अब उसे किसी तरह का खतरा नहीं रह गया है। जिला पुलिस की ओर से इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा गया है। डीजीपी से अनुमति मिलते ही जिला पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल की रात को जब परमीश चंडीगढ़ एलांते से अपना शो कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-91 में अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। परमीश ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच पुलिस ने उनकी सुरक्षा में पुलिस के चार जवान तैनात कर दिए थे। दूसरी ओर हमले के कुछ घंटे बाद ही गैंगस्टर दिलप्रीत ने फेसबुक पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
पंजाब के स्पेशल ऑपरेशन सेल और चंडीगढ़ पुलिस ने जब गैंगस्टर को चंडीगढ़ में दबोचा था तो यह बात सामने आई थी कि गैंगस्टर दिलप्रीत को परमीश ने हमले के अगले दिन ही 20 लाख रुपये दिए थे। पेमेंट दिल्ली में हवाला के माध्यम से हुई थी। हालांकि हवाला के किस चैनल से अदायगी हुई है। इसकी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। इसके बाद पुलिस अब परमीश को बुलाकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
परमीश विदेश में सेटल होने की तैयारी में
सूत्रों से पता चला है कि परमीश पर हमले के बाद उसके परिवार वाले काफी डर गए थे। खासकर परमीश की मां अपने बेटे पर हुए हमले के बाद से काफी चिंता में है। पता चला है कि परिवार वाले चाहते हैं कि परमीश विदेश में सेटल हो जाए और वहां से ही अपना करियर आगे बढ़ाए। इसको लेकर रिश्तेदारों और जानकारों में चर्चा जोरों पर है। इससे पहले भी परमीश वर्मा ऑस्ट्रेलिया में थे। इसके बाद वह दोबारा देश लौटे थे।