फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police transferred 167 DSPs

Punjab News: पंजाब पुलिस ने 167 डीएसपी का किया स्थानांतरण, जल्द संभालेंगे अपनी जिम्मेदारी

Thu, 03 Aug 2023 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

कुछ समय पहले विधानसभा की गृह मामलों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कमेटी ने सुझाव दिया था कि अधिकारियों व एसएचओ के तय समय में तबादले होते रहने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इसका पुलिस को ही फायदा होगा।

विज्ञापन
Punjab Police transferred 167 DSPs
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को 167 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस दौरान कुछ समय पहले पदोन्नत हुए डीएसपी को भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा विजिलेंस, इंटेलिजेंस व नारकोटिक्स विंग में भी डीएसपी को बदला गया। सभी अधिकारी शुक्रवार तक अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि इन तबादलों से पुलिस के काम में तेजी आएगी। साथ ही लोगों को इंसाफ लेने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले विधानसभा की गृह मामलों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कमेटी ने सुझाव दिया था कि अधिकारियों व एसएचओ के तय समय में तबादले होते रहने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इसका पुलिस को ही फायदा होगा। साथ ही पुलिस को भ्रष्टाचार के आरोप से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

भू और जल संरक्षण विभाग में 18 की लगी नौकरी

उधर, भू और जल संरक्षण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गुरुवार को विभाग में नए भर्ती 18 सर्वेयरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब भवन में इस संबंधी एक समागम करवाया गया। नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए भू और जल संरक्षण मंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाने को कहा है क्योंकि उनकी तरफ से किया जाने वाला सर्वेक्षण का काम किसी भी निर्माण कार्य का मूल आधार है। अगर वह सही किया होगा तो काम भी सही ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य भूमि पाल महिंद्र सिंह सैनी ने विभागीय परिवार में नए भर्ती हुए नौजवानों का स्वागत किया और उनको जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का न्योता दिया। इस मौके पर एक्सईएन बीएस ढिल्लों भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed