{"_id":"5cb40d88bdec22143b6f212f","slug":"punjab-police-suspends-both-sub-inspector-accused-in-case-of-cash-recovery-from-father-anthony","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः पादरी के साढ़े छह करोड़ रुपये का गबन करने वाले दोनों एसआई सस्पेंड, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरः पादरी के साढ़े छह करोड़ रुपये का गबन करने वाले दोनों एसआई सस्पेंड, तलाश जारी
Mon, 15 Apr 2019 10:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापपुरा(जालंधर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापपुरा(जालंधर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फादर एंथनी के घर से 9.66 करोड़ की राशि की बरामदगी के बाद 6.5 करोड़ रुपये गायब करने के मामले में आरोपी दोनों एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी पटियाला मंदीप सिंह सिद्धू ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए एयरपोर्ट पर नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं एआईजी क्राइम राकेश कौशल के मुताबिक, कई टीमों का गठन किया गया है और दोनों की तलाश की जा रही है।
खन्ना पुलिस के दो एएसआई ने मुखबिर के साथ मिलकर 6.5 करोड़ राशि को गायब कर दिया था। खन्ना पुलिस ने जिस दिन जालंधर के प्रतापपुरा में पादरी के घर छापेमारी की, उस दिन टीम में दो एएसआई जोगिंदर व राजप्रीत शामिल थे। उनके साथ पुलिस का मुखबिर सुरिंदर भी था। तीनों ने 6.5 करोड़ की राशि का गबन कर दिया। दोनों एएसआई पटियाला में तैनात थे लेकिन उनको 24 मार्च को पटियाला से अस्थायी तौर पर खन्ना में एसएसपी के साथ अटैच किया गया था।
आईजी क्राइम प्रवीण सिन्हा की रिपोर्ट के बाद शनिवार को मोहाली में क्राइम पुलिस ने दोनों एएसआई और मुखबिर के खिलाफ केस दर्ज किया था और सरकार ने आईजी के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। इसके बाद पटियाला के एसएसपी ने रविवार को दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।