{"_id":"63fc959ccc1c09f35e011214","slug":"punjab-police-started-imparting-gatka-training-to-its-employees-in-muktsar-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अजनाला पुलिस थाने पर हमले से लिया सबक, अब पंजाब पुलिस लेगी गतका की ट्रेनिंग, मुक्तसर में शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अजनाला पुलिस थाने पर हमले से लिया सबक, अब पंजाब पुलिस लेगी गतका की ट्रेनिंग, मुक्तसर में शुरुआत
Mon, 27 Feb 2023 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:06 PM IST
सार
अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मुक्तसर पुलिस ने कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखते हुए ये कोशिश शुरू की है, ताकि ऐसे हालातों में दंगा करने वाले लोगों पर पुलिस आसानी से काबू पा सके।
विज्ञापन
मुक्तसर में गतका की ट्रेनिंग लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर पुलिस ने एक नई पहल करते हुए अपने कर्मचारियों को गतका ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में आर्ट्स् मार्शल संस्था की गतका टीम की ओर से पुलिस कर्मचारियों की मॉक ड्रिल भी करवाई गई। इस ट्रेनिंग को अजनाला कांड से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मुक्तसर पुलिस ने कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखते हुए ये कोशिश शुरू की है, ताकि ऐसे हालातों में दंगा करने वाले लोगों पर पुलिस आसानी से काबू पा सके। ये भी बताया जाता है कि पुलिस कर्मियों को गतका की ट्रेनिंग सिर्फ मुक्तसर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में पुलिस विभाग से संबंधित व प्राइवेट तौर पर बुलाए गए ट्रेनरों की ओर से पुलिस कर्मियों को गतका ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जहां पुलिस कर्मचारियों की फिटनेस बनी रहेगी। वहीं पुलिस कर्मचारी दंगा विरोधी तत्वों पर आसानी से काबू पा सकेंगे। पुलिस लाइन के अलावा जिले के विभिन्न थानों में भी कर्मियों को गतका की ट्रेनिंग दी जा रही है। खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े हजारों समर्थकों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस दौरान भीड़ पर काबू पाने में पुलिस भी असमर्थ साबित हुई थी। इस हमले में छह पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन