{"_id":"641ad9f7a3d57ce2af089cb3","slug":"punjab-police-reached-residence-of-amritpal-singh-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: अमृतपाल के घर पहुंची पंजाब पुलिस, मां-बाप से की डेढ़ घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: अमृतपाल के घर पहुंची पंजाब पुलिस, मां-बाप से की डेढ़ घंटे पूछताछ
Wed, 22 Mar 2023 04:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 04:07 PM IST
सार
पांच दिन बाद भी पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ नहीं पाई है। अभी तक इस मामले में पूरे पंजाब से 154 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पांच लोगों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। अमृतपाल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस ने बुधवार की दोपहर 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मां-बाप से पूछताछ की। पुलिस की टीम दोपहर करीब एक बजे अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित घर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के बाद वहां से लौटी। पुलिस ने अमृतपाल के बारे में पूछा। मगर पिता तरसेम सिंह और मां ने बेटे की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस की इस टीम में केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के शामिल होने की सूचना थी लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस की एक टीम अमृतपाल सिंह के घर के बाहर तैनात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमृतपाल एक चेहरे अनेक: भेष बदलने का शक, पुलिस ने जारी की कई तस्वीरें, लुक आउट सर्कुलर भी निकाला
विज्ञापन
अब तक 154 गिरफ्तार... लेकिन अमृतपाल फरार
पांच दिन बाद भी पंजाब पुलिस अमृतपाल को पकड़ नहीं पाई है। अभी तक इस मामले में पूरे पंजाब से 154 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पांच लोगों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। अमृतपाल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें अमृतपाल के चाचा का नाम भी शामिल है। मंगलवार की रात पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल लगातार अपना हुलिया बदल रहा है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस को उसकी कुछ तस्वीरें भी जारी करनी पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतपाल के चाचा पर एक और FIR, परिवार को बंधक बना सरपंच के घर में रुका, TV पर देखता था न्यूज