फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police raided several places in search of Amritpal Singh

अमृतपाल की तलाश: पंजाब में 300 से ज्यादा नाके लगा वाहनों की जांच, कई ठिकानों पर दबिश, मगर नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 03 Apr 2023 10:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अमृतसर/होशियारपुर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/अमृतसर/होशियारपुर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 10:49 PM IST
सार

तरनतारन में विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थानों, सत्संग घरों एवं डेरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर वह क्षेत्र में किसी संदिग्ध को देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
Punjab Police raided several places in search of Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसके साथियों को ढूंढने में जुटी पुलिस ने सोमवार को राज्य में 300 से ज्यादा नाके लगाकर वाहनों की जांच की। कई ठिकानों पर दबिश भी दी गई लेकिन 17वें दिन भी कोई सफपलता नहीं मिली। इससे पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की सर्च माझा और दोआबा क्षेत्र पर अधिक केंद्रित हैं। 

विज्ञापन


आखिरी बार उसे होशियारपुर में देखने का दावा किया गया था। तरनतारन जिले में एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान की अगुआई में सोमवार को दिन भर 16 पुलिस थानों के प्रभारियों ने टीम के साथ नाकों पर जांच की। इसके अलावा अमृतसर, होशियारपुर और पठानकोट में भी अभियान जारी रहा। 
विज्ञापन


तरनतारन के एसपी (जांच) विशालजीत सिंह ने बताया कि राज्य भर में हाई अलर्ट के चलते अमृतसर रोड स्थित गांव बालेचक्क, जंडियाला रोड स्थित गांव खब्बे डोगरा, फिरोजपुर रोड स्थित कोटबुड्ढा, अटारी रोड स्थित गांव कसेल के पास बड़े नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। तरनतारन में विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थानों, सत्संग घरों एवं डेरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर वह क्षेत्र में किसी संदिग्ध को देखें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed