फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police put up posters of Amritpal Singh at Batala railway station

Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का पोस्टर अभियान, जानकारी देने वाले को मिलेगा उचित इनाम

Wed, 12 Apr 2023 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 09:35 PM IST
सार

पुलिस ने पोस्टरों में अमृतपाल सिंह की फोटो छापी है। इनमें लिखा है कि आरोपी 18 मार्च से फरार चल रहा है। वह कई मामलों में वांछित है। भागते समय अपना हुलिया भी बदला है।

विज्ञापन
Punjab Police put up posters of Amritpal Singh at Batala railway station
अमृतपाल का पोस्टर लगाता पंजाब पुलिस का जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 25 दिन से पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। अभी तक पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं, पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुरदासपुर जिले के बटाला रेलवे स्टेशन समेत कई जगह पर पोस्टर चिपका दिए हैं। साथ ही दावा किया है कि उसके बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टरों में अमृतपाल सिंह की फोटो छापी है। इनमें लिखा है कि आरोपी 18 मार्च से फरार चल रहा है। वह कई मामलों में वांछित है। भागते समय अपना हुलिया भी बदला है। ऐसे में उसके बारे में सूचना देने की अपील पुलिस ने की है। सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा उस सूचना के नीचे कुछ नंबर दिए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के सहयोगी पपलप्रीत को अमृतसर जिले के कत्थूनंगल से काबू किया था। जहां पर वह अमृतपाल सिंह से अलग होने के बाद छिपा था। 
विज्ञापन


पपलप्रीत ने पूछताछ में बताया था कि 28 मार्च की रात तक वह और अमृतपाल सिंह साथ थे। होशियारपुर स्थित गुरुद्वारे से उनकी राहें अलग हो गई थीं। वहीं, उसने बताया था कि 18 मार्च को वह पुलिस के दबोचने से पहले ही भाग गए थे। इस दौरान वह हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी तक गए थे लेकिन वहां पर पकड़े जाने के संदेह से वह वापस पंजाब आ गए थे। बता दें कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक 250 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन जांच के बाद कई लोगों को छोड़ दिया था। केवल उन्हीं लोगों को केस में नामजद किया गया है, इस मामले में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed