{"_id":"650bcc6e8f0b2169ae0a8528","slug":"punjab-police-launch-statewide-search-on-aides-of-gangster-goldy-brar-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में पंजाब पुलिस: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर मारे छापे, पूरे सूबे में एक साथ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में पंजाब पुलिस: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों पर मारे छापे, पूरे सूबे में एक साथ कार्रवाई
Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:52 PM IST
सार
पंजाब के एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ हम काम कर रहे हैं और उसके 1000 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बठिंडा में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 81 ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस की 30 टीमों में शामिल साढे़ तीन सौ पुलिसकर्मी गुरुवार सुबह ही छापामारी के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
मुक्तसर में जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में छापे मारे। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस कार्रवाई की गई है। मुक्तसर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों व नजदीकियों के घर में पुलिस ने छापामारी की। उनसे गैंगस्टर के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं गोल्डी बराड़ के नजदीकियों में, जो जेल में बंद हैं या जमानत पर आए हुए हैं, की रिपोर्ट भी ली जा रही है। सुबह से ही पुलिस की कार्रवाई चल रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने नजदीकियों के घर पहुंच की है।
विज्ञापन
बठिंडा में 30 टीमों ने 81 ठिकानों पर मारा छापा
बठिंडा में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 81 ठिकानों पर छापामारी की। पुलिस की 30 टीमों में शामिल साढे़ तीन सौ पुलिसकर्मी गुरुवार सुबह ही छापामारी के लिए रवाना हो गए थे। शहर के भागू रोड पर एक ठिकाने में दबिश देने खुद एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि जिले में गैंगस्टर बराड़ के 81 ठिकाने हैं जहां पर आज छापे मारे गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी द्वारा अपने ठिकानों पर साथियों को छिपा कर रखने की संभावना के चलते पुलिस ने रेड की है। एसएसपी ने बताया कि अभी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। जो भी बरामदगी होगी उसके बारे में मीडिया को बताया जाएगा।
पंजाब के एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ हम काम कर रहे हैं और उसके 1000 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारी इसको देख रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि सूचीबद्ध गैंगस्टरों के खिलाफ कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं।
मूसेवाला की हत्या का आरोपी है बराड़
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी बराड़ कनाडा में छिपा है। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस है और वह भारत और कनाडा दोनों में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वांछित है।
विज्ञापन
पंजाब: गोल्डी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पुलिस आज पूरे राज्य में कार्रवाई कर रही है। मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
वीडियो मोगा से हैं। pic.twitter.com/NCxPNmsqFu — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2023