फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police issued advisory regarding police recruitment

सावधान: अगर पुलिस में भर्ती करवाने का कोई दे रहा है झांसा तो करें ये काम, पंजाब पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Tue, 11 Oct 2022 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 07:24 PM IST
सार

कांस्टेबल के 1156 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 अक्तूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। हेड कांस्टेबल के 787 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
Punjab Police issued advisory regarding police recruitment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा से ठीक पहले ठग सक्रिय हो चुके हैं। ठग लोगों को फोन कर भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगी तक कर सकते हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ऐसे धोखेबाज लोगों से बचने की सलाह दी है। साथ ही भर्ती संबंधी कोई फोन आने पर तुरंत पुलिस की हेल्पलाइन पर सूचित करने की हिदायत दी है ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। 

विज्ञापन


पुलिस का साफ कहना है कि सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पंजाब सरकार ने 2503 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और इंस्पेक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। लिखित परीक्षा 14 से 16 अक्तूबर तक चलेगी। पूरे राज्य में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि भर्ती करवाने का झांसा देकर शातिर लोगों को ठग सकते हैं। ऐेसे में पुलिस सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस जहां अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जागरूकता मुहिम चला रही है, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर इस संबंध में जानकारी चस्पा की जा रही है। साथ ही इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 और 181 पर सूचना देने की पुलिस ने सलाह दी है। बता दें कि पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पहले भी ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले हुई परीक्षा में आवेदक की जगह किसी अन्य के पेपर देने का मामला सामने आया था। इसका खुलासा परीक्षा के बाद उस समय हुआ था जब उनके हाथों के निशान का आपस में मिलान नहीं हो पाय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब आयोजित की जाएगी परीक्षा
कांस्टेबल के 1156 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 14 अक्तूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। हेड कांस्टेबल के 787 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर उसी दिन शाम 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 


सब इंस्पेक्टर के 560 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 16 अक्तूबर को कराई जाएगी। इसका पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पेपर की परीक्षा उसी दिन शाम 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र या एडमिट कार्ड पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल किए जा सकते हैं। पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी लोगों की सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed