फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police holds press conference in Amritpal case

Amritpal Singh: पहले कार... फिर बाइक और अब किराये पर लिया ऑटो, पंजाब पुलिस ने खोले अमृतपाल के राज

Thu, 23 Mar 2023 07:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 07:18 PM IST
सार

अमृतपाल सिंह 19 मार्च की रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रुका था। आईजी ने बताया कि रात रुकने के बाद अगले दिन वहां से चल गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे। 

विज्ञापन
Punjab Police holds press conference in Amritpal case
आईजी सुखचैन सिंह गिल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमृतपाल अभी पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। वह वेश और गाड़ी बदलकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कई अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खन्ना पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार किया गया है। यह अमृतपाल सिंह का सहयोगी है। इस मामले में आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है। हमने उनके फोन का विश्लेषण किया। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली जो राष्ट्र-विरोधी सामग्री है। 

विज्ञापन


अमृतपाल सिंह 19 मार्च की रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रुका था। आईजी ने बताया कि रात रुकने के बाद अगले दिन वहां से चल गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे। 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। महिला से पता चला कि 19 मार्च की रात पप्पलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह दोनों वहीं रुके थे। महिला पप्पलप्रीत को पिछले दो साल से अधिक समय से जानती है और वह वहां कई बार रह चुका है। दरअसल, गुरपेज ने ही खुलासा किया था कि अमृतपाल कुरुक्षेत्र में किसी महिला के यहां गया है। अमृतपाल ने एक ऑटो को किराये पर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी ने कहा कि जहां तक अमृतपाल की निशानदेही का सवाल है। हमारी टीम ने ट्रैकिंग की है। कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। एक सेखोवाल गांव है, जिसमें एक गुरुद्वारा है। वहां बाइक भी बदली और उसके बाद नदी पार करने के लिए नाव मंगवाने की कोशिश की। जब वह पाने में विफल रहा तो एक पुराने पुल का इस्तेमाल कर नदी पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed