फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police has withdrawn security of 122 former ministers and former MLAs of state 

एक्शन में पंजाब पुलिस: भगवंत मान के कमान संभालने से पहले 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा ली वापस

Sat, 12 Mar 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

इस आदेश में कहा गया है कि जिन्हें अदालत के आदेश पर सुरक्षा मिली है, उन्हें यथावत रखा जाए। सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचना दी जाए।

विज्ञापन
Punjab Police has withdrawn security of 122 former ministers and former MLAs of state 
भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन होने से पहले ही मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य पुलिस ने 122 पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और सीनियर नेताओं की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के 399 जवानों को वापस बुला लिया है। जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें मनप्रीत सिंह बादल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी शामिल हैं। हालांकि जिन नेताओं ने अदालती आदेश के तहत सुरक्षा हासिल की थी, उन सुरक्षाकर्मियों को फिलहाल हटाने का फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एडीजीपी (सुरक्षा) ने राज्य में सभी पूर्व मंत्रियों व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत चरणजीत सिंह चन्नी सरकार से लगभग सभी मंत्रियों और विधायकों के अलावा अकाली दल, भाजपा, आप के पूर्व नेता और अन्य नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है। 
विज्ञापन


इनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के विभिन्न बटालियनों और कमांडो फोर्स के कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात थे। इन सभी कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से अपने मूल कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के कहा गया है। जिन वीवीआईपी की सुरक्षा वापस ली गई, उनमें 13 पूर्व मंत्री, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर समेत 122 व्यक्ति शामिल हैं। इनमें 100 से ज्यादा पूर्व और मौजूदा विधायक भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास थे सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मी
सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात थे। मनप्रीत बादल की सुरक्षा में 19, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ 21, परगट सिंह के साथ 17, अरुणा चौधरी और राणा गुरजीत सिंह के साथ 14-14, राजकुमार वेरका के पास 11, भारत भूषण आशु के साथ 16, ब्रह्म मोहिंद्रा के पास 14, संगत सिंह गिलजियां-रणदीप सिंह के साथ 15-15, राणा केपी सिंह के साथ 13, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुखविंदर सिंह सकारिया के पास 14-14 सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे। 


पूर्व आप विधायकों की सुरक्षा भी वापस ली
पंजाब में आम आदमी के पूर्व विधायकों की सुरक्षा भी उक्त आदेश के तहत वापस ले ली गई है। इनमें बालुआना से पूर्व विधायक नत्थु राम, रायकोट से जगतार सिंह जग्गा, खरड़ से कंवर संधू, रोपड़ से अमरजीत सिंह संदोआ, दाखा से एचएस फूलका और आप के पूर्व अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर शामिल हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed