फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police has started investigation against those who were collecting personal data of people by setting up camps

Chandigarh News: कैंप लगाकर लोगों का निजी डाटा जुटाने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 20 Aug 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab police has started investigation against those who were collecting personal data of people by setting up camps
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने कैंप लगाकर लोगों का निजी डाटा जुटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों में टीमें गठित कर दी हैं जो ऐसे सभी मामलों की जांच करेंगी।
पुलिस के पास शिकायतें आई हैं कि विभिन्न जिलों में कैंप लगाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है और कथित तौर पर सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों की निजी जानकारी एकत्रित की जा रही है। लोगों के निजी डाटा का गलत उपयोग हो सकता है। उन्हें बैंक धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन कैंपों में फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधिकारियों ने जांच टीमों को संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करने, कैंप लगाए जाने वाली जगहों का दौरा करने और कानून के मुताबिक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना निजी डाटा ऐसे कैंपों में साझा न करें, जिसमें आधार कार्ड आदि शामिल हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सेवा केंद्रों पर ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed