फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police has arrested two terrorists of Babbar Khalsa International

Punjab: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकी पकड़े, दो पिस्तौल समेत मैगजीन और कारतूस बरामद

Thu, 07 Mar 2024 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

इस मॉड्यूल का संचालन आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के करीबी यूएसए में मौजूद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन द्वारा अपने सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरा के साथ मिलकर कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में एक्स पर जानकारी दी है।

विज्ञापन
Punjab Police has arrested two terrorists of Babbar Khalsa International
आतंकियों से पकड़े गए हथियार। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो आतंकियों को गिरफ्तार करके राज्य में टारगेट किलिंग की संभावित घटनाओं को असफल कर दिया है। इस मॉड्यूल को अमेरिका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासिया और उसका साथी शमशेर सिंह उर्फ शेरा चला रहा था। शेरा अभी आर्मेनिया में छिपा है। वहीं हरप्रीत सिंह कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का सहयोगी है।

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ घुग्ग निवासी गांव बित्तल झुग्गियां और अवतार सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव संगोवाल, जालंधर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से दो .32 बोर के पिस्तौल समेत चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद करने के अलावा एक बाइक भी जब्त की है।

विज्ञापन



डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हैपी पासिया और शमशेर शेरा आतंकवादी हरविंदर रिंदा के साथ मिलकर नौजवानों को कट्टरपंथी बनाकर राज्य में देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाते थे। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए मुलाजिमों को राज्य में दहशत फैलाने के लिए टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। 

पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट (यूएपीए) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और इस मामले की जांच जारी है। एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों ने टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सीआई जालंधर की पुलिस टीमों ने एक स्पेशल ऑपरेशन चलाया और मेहतपुर में विशेष नाका लगा कर दोनों आतंकियों को काबू कर लिया। पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed