{"_id":"5b28e6d04f1c1bf67a8b5eac","slug":"punjab-police-constable-shot-dead-with-his-own-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटालाः लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली, कांस्टेबल के सिर में लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटालाः लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली, कांस्टेबल के सिर में लगी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Tue, 19 Jun 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल को लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अखंड पाठ साहिब करवाने के लिए छुट्टी पर आए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कांस्टेबल की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज गुरमिंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल जतिंदर सिंह (43) वासी गांव मड़ियावाल हाल वासी ग्रेटर कैलाश बटाला फगवाड़ा के थाना सदर में तैनात था। उसने अपने घर में 20 जून को अखंड पाठ करवाना था। इसके लिए वह फगवाड़ा से बटाला 18 जून को सुबह छुट्टी पर आ गया था।
जतिंदर सिंह सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई जो सीधे जतिंदर सिंह के सिर में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला में मृतक जतिंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया हैं।