फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police constable recruitment result declared

Punjab News: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक कर देखें अपना परिणाम

Wed, 13 Mar 2024 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2024 10:37 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पुलिस विभाग ने यह भी कहा कि सभी आगामी अपडेट की खातिर आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।

विज्ञापन
Punjab Police constable recruitment result declared
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब पुलिस ने बुधवार को वर्ष 2023 में हुई कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट punjabpolice.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षण पांच से 15 दिसंबर के बीच आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन की खातिर बुलाया गया था। दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र 30 दिसंबर को जारी किए गए थे और यह 8 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। अब अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी गई है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल परिणाम प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग से प्रकाशित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम पीडीएफ में रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी और पेपर 1 के सामान्यीकृत अंक प्रकाशित किए गए हैं। पंजाब पुलिस की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। भर्ती प्राधिकरण की ओर से साझा की गई किसी भी जानकारी के लिए अपने पंजीकृत ईमेल और फोन नंबर को जांचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed