फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police busted illegal liquor factory in Patiala

कार्रवाई: पटियाला में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद

Tue, 22 Jun 2021 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में पुलिस ने अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में खाली बोतल, ढक्कन और मशीन बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी धर दबोचा है। गिरोह के दो गुर्गे अभी फरार है। पुलिस इनकी भी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Punjab Police busted illegal liquor factory in Patiala
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में पुलिस ने एक और अवैध शराब फैक्टरी को पकड़ा है। पटियाला शहर के नजदीक गांव चौरां की शगुन विहार कालोनी के एक मकान में यह फैक्टरी चलाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर फैक्टरी में छापा मारकर मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली मशीन, पैकिंग सामग्री समेत अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार शराब तस्करों में गिरोह का सरगना सलविंदर सिंह उर्फ छिंदा निवासी गांव बुढ़नपुर पटियाला, हरदीप कुमार उर्फ दीपू निवासी नीलम विहार पटियाला, हनीस कुमार उर्फ हनी निवासी जट्टां वाला चौंतरा पटियाला शामिल हैं, जबकि फरार आरोपियों में अतिंदरपाल सिंह निवासी गांव बुढ़नपुर और विशाल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी से 41 हजार बोतलों पर लगाने वाले लेवल मार्का देसी शराब टैंगो संतरा, मसालेदार देसी शराब, एक पूरा बाटलिंग प्लांट, कुल 10 हजार ढक्कन, एक कैप डिस्पेंसर मशीन, 16000 खाली बोतलें, 850 पीस पैकिंग डिब्बा गत्ता, कुल 42 लीटर फ्लेवर, चार लीटर एसेंस संतरा फ्लेवर, लाल रंग के फ्लेवर से भरी एक कैन प्लास्टिक, बोतलों पर लेवल लगाने में इस्तेमाल होने वाली एक रैप मशीन, बोतलों के ढक्कन पर लगाने वाली 7000 सील बरामद किए हैं।

हरियाणा, चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर भी बेचते थे
एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मंगलवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सलविंदर सिंह और हरदीप कुमार पिछले काफी समय से हरियाणा व चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर पटियाला में विभिन्न जगहों पर बेचते थे। मौके से पकड़े तस्कर हरदीप कुमार दीपू और हनीस कुमार हनी दोनों भाई हैं।

पुलिस शराब की तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। आगे बताया कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड सलविंदर सिंह पर पहले ही पटियाला के विभिन्न थानों व अन्य जिलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हरदीप कुमार दीपू पर भी पंजाब व हरियाणा में आबकारी अधिनियम में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

दिल्ली से मशीनें व पैकिंग सामग्री और बद्दी से बोतलें खरीदीं 

आरोपियों ने मिलकर मार्च 2020 में पहले दिल्ली से मशीनें व पैकिंग सामग्री खरीदी और फिर बद्दी से बोतलें खरीदी। इस तरह से गिरोह ने पहले नकली शराब बनाने की फैक्टरी एकता कालोनी में लगाई। लेकिन बाद में इन्हें लगा कि शायद लोगों को इन पर शक है। इसलिए 10 दिनों बाद फैक्टरी को घन्नौर के एक बंद पड़े मकान में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद फैक्टरी को गांव चौरां के शगुन विहार इलाके में शिफ्ट किया। 

यह कालोनी आरोपियों ने इसलिए चयनित क्योंकि यहां आबादी काफी कम है और ज्यादातर खाली प्लाट हैं। कालोनी के जिस मकान में फैक्टरी चलाई जा रही थी। उसे हरदीप कुमार ने खरीदा है। नकली शराब बनाने के लिए ईएनए और एसेंस फ्लेवर का इस्तेमाल करते हुए बाटलिंग मशीनों जरिए बोतलें की भरवाई करते थे और टैंगो संतरा नाम का मार्का लगाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed