फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Busted 10 terrorist modules in 11 months

Punjab: 11 महीने में 10 आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, पुलिस ने 91 ड्रोनों को मार गिराया, स्पेशल डीजीपी ने किया दावा

Thu, 30 Nov 2023 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 09:39 PM IST
सार

पंजाब पुलिस सरहद पार से चल रहे नशा तस्करी, आतंकी गतिविधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार काफी सख्ती कर रही है। गैंगस्टरों को दबोचने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के नतीजे भी सुखद आने लगे हैं।

विज्ञापन
Punjab Police Busted 10 terrorist modules in 11 months
प्रेसवार्ता करते विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस सरहद पार से चल रहे नशा तस्करी, आतंकी गतिविधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार काफी सख्ती कर रही है। गैंगस्टरों को दबोचने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के नतीजे भी सुखद आने लगे हैं। 11 महीनों में एजीटीएफ अब तक 10 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 63 आतंकियों को काबू किया है। इनसे 2 एके-47, 42 रिवॉल्वर बरामद हुए हैं, जबकि 91 ड्रोन भी अब तक मार गिराए हैं। यह दावा गुरुवार को पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने किया। वह पंजाब पुलिस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैंगस्टर पुलिस का नुकसान करने का ख्याल अपने मन से निकाल दें। पंजाब पुलिस का काम ही गैंगस्टरों को काबू करना है। पुलिस का नुकसान कर कोई गैंगस्टर बच नहीं सकता है। पुलिस की कोशिश यही है कि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई।

विज्ञापन

विदेश में छिपे गैंगस्टरों की भी खैर नहीं

स्पेशल डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि जैसे गत समय में सामने आ रहा है कि विदेश में छिपे गैंगस्टर अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर राज्य में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस काफी सख्ती से काम कर रही है। एक तरफ जहां ऐसे अपराधियों के रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाए जा रहे हैं वहीं, उनके प्रत्यार्पण की कार्रवाई चल रही है, जिसके काफी अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अब तक 883 गैंगस्टर दबोचे

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस बहुत बढ़िया काम कर रही है। इस साल अब तक 285 मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पुलिस ने 883 गैंगस्टरों को पकड़ है जबकि छह गैंगस्टर मारे गए हैं। इन गैंगस्टरों से 908 हथियार मिले हैं। पुलिस ने 190 गाड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा गैंगस्टरों द्वारा दी जाने वाली धमकियों को करीबी से देखा जा रहा है। जहां पर भी जरूरत पड़ती है। वहां पर पुलिस की टीमें काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed