फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police arrest SAD leader Parambans Singh Bunty Romana

Punjab: अरविंद केजरीवाल व भगंवत मान का एडिटेड वीडियो साझा करना पड़ा भारी, अकाली नेता बंटी रोमाणा गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 07:46 PM IST
सार

अकाली नेता बंटी रोमाणा ने एक मिनट 27 सेकेंड का यह विवादित वीडियो 25 अक्तूबर की शाम 4:29 बजे एक्स पर पोस्ट किया। इसे 24 घंटे में 20 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन
Punjab police arrest SAD leader Parambans Singh Bunty Romana
बंटी रोमाणा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह उर्फ बंटी रोमाणा को साइबर सेल की शिकायत पर मोहाली की मटौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। वीडियो में गाने के बोल से छेड़छाड़ की गई है। उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 468, 469, 500 और आईटी एक्ट की धारा-43 और 66 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तारी के बाद अकाली दल हरकत में आ गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मोहाली एसएसपी के ऑफिस पहुंचे और उन्होंने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताई और अपना विरोध दर्ज कराया। बादल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर आत्महत्या मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, इस मामले में 24 घंटे से पहले ही केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग दफ्तर में नहीं थे। इसके बाद सुखबीर बादल ने फोन पर उनसे बात की और बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी का विरोध किया। इस बीच अकाली नेता मटौर थाने के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने थाने के गेट को बंद कर दिया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

2014 का है वीडियो... छेड़छाड़ कर अब किया गया वायरल

बंटी रोमाणा ने एक मिनट 27 सेकेंड का यह विवादित वीडियो 25 अक्तूबर की शाम 4:29 बजे एक्स पर पोस्ट किया। इसे 24 घंटे में 20 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। वीडियो में मशहूर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की आवाज थी और गाने के बोल थे ''तेरी केजरीवाल नाल यारी ओए... ताइयो (तभी) मत (बुद्धि) गई है मारी ओए...''। 

पता चला है कि 2014 में यूके में हुए एक कार्यक्रम का यह वीडियो है और इसे किसी ने एडिट करके अपने चैनल में डाला। इसके बाद यह वायरल हो गया। वहीं, जब बंटी रोमाणा ने इसे साझा किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सुखबीर बादल ने कहा कि रोमाणा को गिरफ्तार करने के बजाय वीडियो एडिट करने वाले को पकड़ें।

वीडियो देख ग्रेवाल ने जताया गुस्सा

वीडियो वायरल होने और पंजाब सरकार के आपत्ति जताने के बाद पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने एक वीडियो के माध्यम से सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके एक कार्यक्रम के वीडियो में गाने की आवाज और बोल बदल दिए गए हैं। इस गाने में जो आवाज है... वो उनकी नहीं है।

एसओआई ऑल इंडिया के कोआर्डिनेटर रह चुके रोमाणा

बंटी रोमाणा (48) एसओआई ऑल इंडिया के कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। वह अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट सीट से अकाली दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदित्त सिंह सेखों से हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed