{"_id":"64552037972796f8dc0314f8","slug":"punjab-police-and-army-conducted-search-operation-after-suspicious-sighting-in-pathankot-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: पठानकोट के जंगल में दिखा संदिग्ध, पुलिस और सेना ने आठ घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: पठानकोट के जंगल में दिखा संदिग्ध, पुलिस और सेना ने आठ घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन
Fri, 05 May 2023 09:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 May 2023 09:03 PM IST
सार
डीएसपी ग्रामीण सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कोठी पंडिता के पास जंगल में संदिग्ध घूम रहा है। रात को ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट जिले के गांव कोठी पंडिता के जंगल में बीती रात एक शख्स ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेना के साथ पूरे जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला। गुरुवार देर रात मिली सूचना के बाद पुलिस ने कई चरण में जंगल में सर्च अभियान चलाया, जो शुक्रवार बाद दोपहर तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। पुलिस का कहना है कि पूरी तरह आश्वस्त होने तक अभियान जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से पुलिस का सर्च अभियान अलग-अलग जगह पर सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। फिलहाल करीब आठ घंटे चले सर्च अभियान में पुलिस व सेना के जवानों को किसी तरह की कोई भी संदिग्ध चीज या फिर संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन
डीएसपी ग्रामीण सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कोठी पंडिता के पास जंगल में संदिग्ध घूम रहा है। रात को ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
उन्होंने बताया कि कुल आठ घंटे लगातार पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद किसी तरह का कोई भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया और न ही कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी तरह का भी शक होता है तो वह तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दें। ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस उचित कार्रवाई करें।