{"_id":"5eea63c18ebc3e42db6b0026","slug":"punjab-plan-to-strict-lockdown-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में लॉकडाउन को और सख्त करने की तैयारी, लिए जा सकते हैं ये कड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में लॉकडाउन को और सख्त करने की तैयारी, लिए जा सकते हैं ये कड़े फैसले
Thu, 18 Jun 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार लॉकडाउन में और पाबंदियां लागने की तैयारी कर रही है। पंजाब में लगभग 43,000 लोग बीते एक माह के दौरान बाहरी राज्यों और विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि राज्य में बाहर से लौटे लोगों के कारण ही कोरोना का फैलाव तेजी से होने लगा है। इसके अलावा बाहर से आए लोगों द्वारा क्वारंटीन के उल्लंघन की घटनाएं भी बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
1 जुलाई के बाद हो सकती है नए नियमों की घोषणा
जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय भी राज्यों से मिल रहे फीडबैक के बाद लॉकडाउन को और सख्त कर सकता है। इसके तहत केवल उन्हीं लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी जिनका नौकरी यह कामकाज के लिए बाहर निकलना जरूरी होगा। बाजारों में भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए परिवार के किसी एक सदस्य को ही घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के घर से बाहर निकलने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का कहना है कि जुर्माने के तौर पर सरकार को काफी राशि मिल रही है लेकिन सरकार के लिए आम लोगों का जीवन ज्यादा मूल्यवान है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय 1 जुलाई से लॉकडाउन के नए आदेश के तहत कई तरह के प्रतिबंध लागू करेगा। इसके बाद पंजाब सरकार नए नियमों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन