फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab on rain alert for two days from tomorrow, fog reduces visibility

Punjab Weather: पंजाब में दो दिन बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी कमी; हल्के कोहरे से घटी दृश्यता

Sun, 02 Nov 2025 07:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

बरसात से तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Punjab on rain alert for two days from tomorrow, fog reduces visibility
कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग ने मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। रविवार को हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई। रविवार को भी पंजाब के तापमान में गिरावट जारी रही। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पंजाब का अधिकतम पारा सामान्य के नजदीक बना है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सबसे कम न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 29.5 डिग्री, लुधियाना का 30.0 डिग्री, पटियाला का 30.3 डिग्री, पठानकोट का 28.3 डिग्री, बठिंडा का 31.0 डिग्री, फिरोजपुर का 30.1 डिग्री, होशियारपुर का 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री, लुधियाना का 16.8 डिग्री, पटियाला का भी 16.8 ड़िग्री, रूपनगर का 16.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed