फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab not yet declared flood affected state, government Waiting for detailed report of damage

Punjab Flood: 19 जिलों के 1500 गांव पानी की चपेट पर पंजाब अब तक ‘बाढ़ प्रभावित’ राज्य घोषित नहीं

Tue, 25 Jul 2023 02:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:25 AM IST
सार

राज्य सरकार की ओर से प्रभावित जिलों में बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, लेकिन सरकार को फील्ड से आकलन रिपोर्ट का इंतजार है। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें दरारों को भरने और नए टेंडर जारी करने में ‘वित्तीय बाधाओं’ का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Punjab not yet declared flood affected state, government Waiting for detailed report of damage
पंजाब में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के 19 जिलों के करीब डेढ़ हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार द्वारा वहां दिन-रात राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ने अब तक प्रदेश को ‘बाढ़ प्रभावित’ घोषित नहीं किया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित राज्यों को जारी की गई सहायता राशि के तहत पंजाब को 218 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर ‘बाढ़ प्रभावित’ राज्य घोषित नहीं होने के चलते केंद्र से अतिरिक्त मदद मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में लगी आग, दो लड़कियों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली नुकसान की सही रिपोर्ट
अब तक पंजाब सरकार को प्रभावित जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की सही रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि जल स्त्रोत विभाग और सिंचाई विभाग अपने-अपने स्तर पर नुकसान के आंकड़े सरकार को सौंप चुके हैं लेकिन जिलों से आम लोगों की संपत्ति, खेतों में खड़ी फसलों आदि को हुए नुकसान की रिपोर्ट अब तक तैयार नहीं हो सकी है।

अधिकारी बोले-अभी आधिकारिक तौर पर बाढ़ नहीं आई है
राज्य सरकार की ओर से प्रभावित जिलों में बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, लेकिन सरकार को फील्ड से आकलन रिपोर्ट का इंतजार है। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें दरारों को भरने और नए टेंडर जारी करने में ‘वित्तीय बाधाओं’ का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि राज्य में अभी तक आधिकारिक तौर पर बाढ़ नहीं आई है।


राज्य के पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों से नुकसान की पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद, अगले कुछ दिनों में ही सूबे को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार केंद्र से राहत पैकेज की मांग करेगी और राज्य के प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा देंगे।

बाढ़ से 1000 करोड़ का अनुमानित नुकसानः भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को माना कि सूबे में बाढ़ के कारण लगभग 1,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और राहत पैकेज की मांग भी की जाएगी। नुकसान का जमीनी आकलन किया जाएगा और लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed