{"_id":"627e026636d37875b31c7176","slug":"punjab-nominations-for-two-rajya-sabha-seats-to-be-filled-by-may-31-voting-on-june-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: दो राज्यसभा सीटों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 31 मई तक भरे जाएंगे नामांकन, 10 जून को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: दो राज्यसभा सीटों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 31 मई तक भरे जाएंगे नामांकन, 10 जून को मतदान
Fri, 13 May 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 12:32 PM IST
सार
पंजाब से राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी और बलविंदर सिंह के पद की समय सीमा 4 जुलाई, 2022 को खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब से चुने गए राज्यसभा के दो सदस्यों का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त होने के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पंजाब राज्य से राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव के शेड्यूल का एलान किया है।
विज्ञापन
पंजाब से राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी और बलविंदर सिंह के पद की समय सीमा 4 जुलाई, 2022 को खत्म होने वाली है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख 24 मई है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 31 मई है। नामांकन की पड़ताल 1 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है। मतदान की तारीख 10 जून (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है। मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव 13 जून से पहले ही पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन