{"_id":"62c5babf7806ff109e2df684","slug":"punjab-no-relief-from-high-court-for-vijay-singla-hearing-on-the-petition-on-july-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विजय सिंगला को हाईकोर्ट से राहत नहीं, याचिका पर सुनवाई आठ जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विजय सिंगला को हाईकोर्ट से राहत नहीं, याचिका पर सुनवाई आठ जुलाई को
Wed, 06 Jul 2022 10:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:09 PM IST
सार
पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके विजय सिंगला के खिलाफ करोड़ों के टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है। इस मामले में विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विजय सिंगला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बुधवार को भी हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई है। मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
बुधवार को जब हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से उनका पक्ष जानना चाहा तो पंजाब सरकार ने कहा कि उन्हें इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय दिया जाए। पंजाब सरकार के समय मांगने पर हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई 8 जुलाई तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके विजय सिंगला के खिलाफ करोड़ों के टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है। इस मामले में विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने नियमित जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन