फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Punjab farmers protest over farm laws continues

कृषि कानून: पंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों ने खड़े किए ट्रैक्टर, 20 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी

Wed, 14 Oct 2020 02:11 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Punjab farmers protest over farm laws continues
अमृतसर में किसानों का धरना जारी। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 20 दिन से अमृतसर के जंडियाला गुरु के गांव देवीदासपुर के ट्रैक पर बैठे किसानों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। गुस्साए किसानों ने मंगलवार को रेल पटरियों पर ट्रैक्टर खड़े कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा केंद्र सरकार किसानों को विभाजित करने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन


उनका संगठन केंद्र सरकार की 14 अक्तूबर की बैठक में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा जो संगठन बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, उनका स्वागत है। उम्मीद है की वह केंद्र सरकार की इस बैठक में किसानों के लिए कोई ठोस हल लेकर लौटेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने 14 अक्तूबर की बैठक के लिए हरियाणा के किसान संगठनों को न्योता नहीं भेजा है। इससे से साफ है कि केंद्र सरकार आंदोलन को विफल करने के लिए किसान संगठनों को बांटने की कोशिश में है। केंद्र सरकार की नियत और नीति ठीक नहीं है, इसलिए उनका संगठन बातचीत के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। इससे उसकी साख में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता किसानों को बहका रहे है, ताकि आंदोलन फेल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: ‘किसानों में फूट डालने की साजिश रच रही भाजपा’

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं का आरोप है कि रेल रोको आंदोलन को प्रभावित करने के लिए भाजपा नेता किसानों में फूट डालने की साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा कई भाजपा नेता ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। मंगलवार को किसानों व ग्रामीण महिलाओं ने केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों के पुतले फूंककर रोष प्रदर्शन किया। धरना कब तक जारी रहेगा, इसकी घोषणा 14 अक्तूबर को होगी।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सतनाम सिंह पन्नू, सरवन सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणबीर सिंह, बलविंदर सिंह व गुरदेव सिंह ने कहा कि मंगलवार को केंद्र सरकार और कॉरपोरेट घरानों की अर्थी के साथ बाजारों में रोष मार्च के बाद पुतले फूंके गए। सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि किसानों का आंदोलन 20वें दिन प्रवेश हो चुका है, अब आम लोग आंदोलन में जुड़ने लगे हैं। 

उधर, जलालाबाद में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का फिरोजपुर रोड पर टोल प्लाजा माहमूजोईया, पेट्रोल पंप, जलालाबाद से फाजिल्का रोड पर टोल प्लाजा थेह कलंदर और मॉल पर धरना 13वें दिन भी जारी रहा। पेट्रोल पंप और मॉल में बिक्री बंद कर दी गई है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर पर्ची नहीं काटने दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed