फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Shri Kartarpur Corridor Completed one year

श्री करतारपुर साहिब: एक साल में सिर्फ चार माह खुला आस्था का कॉरिडोर, 63 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे

Tue, 10 Nov 2020 02:38 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Shri Kartarpur Corridor Completed one year
श्री करतारपुर साहिब। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

पिछले साल श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खोले गए करतापुर कॉरिडोर को एक साल पूरा हो गया है। इस कॉरिडोर के खुलने से श्री गुरु नानक देव जी का दर निकट तो आ गया लेकिन संगत दर्शन को तरस रही है। कोरोना के कारण 16 मार्च से कॉरिडोर बंद है।

विज्ञापन


अब पाकिस्तान की तरफ से इसे खोलने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन भारत सरकार ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। ऐसे में 30 नवंबर को श्री गुरु  नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर भी कॉरिडोर खुलने की संभावना कम ही है। 
विज्ञापन


पिछले साल नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया था। सिर्फ चार माह में ही करीब 63 हजार श्रद्धालुओं ने इस कॉरिडोर के माध्यम से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के कारण इसे बंद कर दिया गया था। अब पाकिस्तान की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि कोरोना से हालात में सुधार हैं, जिसके बाद उन्होंने कॉरिडोर को खोलने का फैसला ले लिया है लेकिन भारत ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया है।  

Trending Videos

Punjab News in Hindi: Shri Kartarpur Corridor Completed one year
फाइल फोटो - फोटो : AmarUjala

कॉरिडोर खोलते समय और अक्तूबर, 2019 में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करते समय यह फैसला लिया गया था कि दोनों ही पक्ष अपनी तरफ बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराएंगे। इसके मुताबिक पाकिस्तान को अपनी तरफ बुधी-रावी नाले पर अभी पुल का निर्माण कराना है। भारत ने अपनी तरफ तो पुल का निर्माण करवा दिया है लेकिन पाकिस्तान ने अभी अपना वादा पूरा नहीं किया है।

यह हुए थे समझौते

  • कोई भी भारतीय किसी भी धर्म या मजहब को मानने वाला हो, उसे इस यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। 
  • यात्रियों के लिए पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) की जरूरत होगी। यह कॉरिडोर पूरे साल खुला रहेगा। 
  • भारतीय विदेश मंत्रालय यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की लिस्ट 10 दिन पहले पाकिस्तान को देगा। हर श्रद्धालु को 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपये देने होंगे। 
  • एक दिन में पांच हजार लोग इस कॉरिडोर के जरिए दर्शन करने जा सकेंगे। 
  • अभी अस्थायी पुल का इस्तेमाल किया जा रहा है और आने वाले वक्त में एक स्थायी पुल बनाया जाएगा। 
  • श्रद्धालुओं को इस यात्रा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा 
  • आवेदकों के मेल और मैसेज के जरिए चार दिन पहले उनके आवेदन के कन्फर्मेशन की जानकारी दी जाएगी।

पाकिस्तान बार-बार कर रहा कॉरिडोर खोलने की घोषणा 

भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 15 मार्च को करतारपुर कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया गया था। पहले इसे 31 मार्च तक बंद किया गया था लेकिन बाद में अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला किया गया। हालांकि 29 जून को शेर-ए-हिंदुस्तान महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर को खोलने की बात कही गई थी लेकिन तब भारत सरकार ने इसे छलावा करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया था। फिर तीन अक्तूबर को पाकिस्तान की तरफ से दोबारा कहा गया कि कोरोना में सुधार होते ही कॉरिडोर खोल दिया जाएगा।

सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा और हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि संगत दर्शन को तरस रही है। अब स्कूल कॉलेज व मैरिज पैलेस तक खुल गए हैं तो करतारपुर कॉरिडोर भी तत्काल खोला जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed