फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Punjab Former DGP appeared before SIT

पंजाब: आईएएस के बेटे के अपहरण और हत्या मामले में पूर्व डीजीपी एसआईटी के सामने पेश

Fri, 25 Sep 2020 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjab Former DGP appeared before SIT
Sumedh Saini - फोटो : फाइल फोटो

वरिष्ठ आईएएस के बेटे बलवंत सिंह मुल्तानी के अगवा व हत्या के मामले में पंजाब बंद के बीच गुपचुप तरीके से पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी शुक्रवार को एसआईटी के सामने पेश हुए। उन्होंने जांच में शामिल होने की गुजारिश की लेकिन एसआईटी ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। एसआईटी का कहना है कि जब तक उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा जाएगा, उसके बाद ही वह शामिल हो सकेंगे। इसके बाद सैनी जिला अदालत पहुंचे और अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंजाब बंद के चलते जब तमाम पुलिस फोर्स व्यस्त थी, तब गुपचुप तरीके से पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी एसआईटी के दफ्तर जा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह जांच में शामिल होने को तैयार हैं। एसआईटी प्रमुख का कहना है कि वह सीधे जांच में शामिल नहीं हो सकते। जब एसआईटी नोटिस भेजकर बुलाएगी, तभी शामिल होना होगा। पहले जारी हुए नोटिस पर न पहुंचने के बारे में सैनी का कहना है कि उन्होंने पहले ही जवाब भेज दिया था कि वह जांच में शामिल होने में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व डीजीपी सैनी ने जिला अदालत पहुंचकर हाजिरी लगाई। उन्होंने अपने खिलाफ 25 सितंबर के लिए जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द करने की याचिका लगाई। सैनी ने याचिका में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अभी तक रोक लगाई हुई है। उन्होंने फैसले की कॉपी भी अदालत में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने अदालत से कहा कि वह एसआईटी को जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जब एसआईटी बुलाएगी, वह पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनका गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले एसआईटी ने सैनी को 23 सितंबर को मटौर थाने में सुबह 11 बजे पेश होने का समय दिया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। 

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed