फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in hindi: One arrested with 25 stolen bikes at Batala of Punjab

यहां पुलिस भी रह गई हैरान, खुलासे के बाद पहुंची खेत तो मिला चोरी की बाइकों का जखीरा

Fri, 14 Aug 2020 06:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 06:59 PM IST
सार

  • आरोपियों ने खेतों में छिपाकर रखी थीं, पुर्जे निकालकर बेचते थे
  • दो पिस्तौल भी पुलिस ने किए बरामद, अभी दो आरोपी है फरार

विज्ञापन
Punjab News in hindi: One arrested with 25 stolen bikes at Batala of Punjab
आरोपी से बरामद बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। शुक्रवार को एसएसपी बटाला कार्यालय में बुलाई गई पहली प्रेसवार्ता के दौरान बटाला के एसएसपी रशपाल सिंह ने बताया कि अवैध शराब के धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ सरदूल सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गुरदीप सिंह निवासी कोटला बझा सिंह, नवप्रीत सिंह उर्फ नव और संदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी चाहल कलां ने एक गिरोह बनाया है, जो अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करके उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेच देते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 अगस्त को धारा 379, 411 के तहत थाना रंगड़ नंगल में मामला दर्जकर लिया था। इस दौरान एएसआई सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी समेत अम्मोनंगल इलाके में नाकाबंदी की थी कि तभी गुरदीप सिंह को वहां पर बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान वह मोटरसाइकिल चोरी की निकली। जांच के दौरान गुरदीप सिंह से दो और मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया कर रिमांड हासिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने माना कि उनके गिरोह का मुख्य सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ नव है। और तीनों ने कई मोटरसाइकिल बे-अबाद भट्ठा गांव जानियां के खेतों में छिपा कर रखी हैं। 13 अगस्त को पुलिस ने गुरदीप सिंह की निशानदेही पर 22 ओर मोटरसाइकिल बरामद कीं। कुल 25 मोटरसाइकिल एक आरोपी से ही पुलिस ने बरामद कीं। इसके अलावा गुरदीप सिंह से 2 देसी पिस्तौल 12 बोर और 4 कारतूस बरामद किए। इस संबंध में अलग से एक मामला असलहा एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

गुरदीप सिंह ने माना कि उसके दो साथी नवप्रीत सिंह और संदीप सिंह ने चोरी की गईं मोटरसाइकिलों के सामान छिपाकर रखे हैं। बता दें कि ये दोनों जो भगोड़े हैं।एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा होने की संभावना है। प्रेसवार्ता के बाद एसएसपी बटाला ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल पीसीआर प्रणाली की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed