फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Harsimrat Kaur Badal reached at Hussainiwala Border

किसान-मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए आज शहीद भगत सिंह की जरूरत: हरसिमरत कौर बादल

Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Harsimrat Kaur Badal reached at Hussainiwala Border
हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह की समाधि पर फूल माला भेंट कर श्रद्धांजलि देती हुईं पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर सोमवार को पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर पर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरसिमरत कौर ने कहा कि आज फिर से शहीद भगत सिंह की जरूरत है, ताकि मेहनती किसानों और मजदूरों को इंसाफ दिलाया जा सके। इस मौके पर पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों भी मौजूद रहे। इसके बाद हरसिमरत कौर ने गांव वजीदपुर स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब में माथा टेका। 

विज्ञापन


हरसिमरत कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक अक्तूबर को किसानों के आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लें। एक अक्तूबर को चंडीगढ़ का घेराव करेंगे और इसके बाद दिल्ली कूच करेंगे। केंद्र सरकार रेडियो पर बात करने के बजाय पटरी पर बैठे किसानों से बात करे और उनकी समस्या सुने। एक सवाल के जवाब में कहा कि किसान भाइयों का साथ देने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


इससे बड़ी कुर्बानी देने की जरूरत पड़ी तो वह भी देंगे। अकाली दल किसानों व मजदूरों की पार्टी है। हरसिमरत कौर ने कहा कि कांग्रेस और आप दोहरी नीति अपना रही है। कांग्रेस खुद कृषि विधेयक के हक में थी। जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब कई बार वह एमएसपी पर कानून बनाने की बात कर चुके हैं। एक सवाल के जवाब में हरसिमरत कौर ने कहा कि बादल परिवार पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कर रही है, ईश्वर उनके साथ है, सब ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक साल पहले ही दे दी थी कैप्टन ने खेती कानून को सहमति'
हरसिमरत कौर ने खेती कानून के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खेती कानून के प्रति सहमति दे दी थी। इसके बाद वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी सहमति देकर आए थे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कई बार कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह दी लेकिन प्रदेश के जिस मुखिया के पास चार साल से दफ्तर में आने का समय नहीं है, वह लोगों के हित के बारे में कैसे सोचेंगे। राज्य की कैप्टन सरकार को खेती कानून के बारे में जानकारी थी, उन्हें इसे रोकने के लिए कानूनी कदम उठाने चाहिए थे लेकिन उन्होंने काफी देर कर दी। 


उन्होंने दावा किया कि अकाली दल के स्टैंड के बाद ही देश में किसानों के पक्ष में लहर बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस व आप नेता किसानों के हक में खड़े होने का ड्रामा कर रहे हैं, दूसरी तरफ लोकसभा व राज्यसभा में उनके सांसदों ने बिल के विरोध में मतदान ही नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed