फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News Hindi: Corona virus in Punjab, new Covid-19 cases in Punjab

पंजाब में कोरोना से पांच की और मौत, 153 नए पॉजिटिव मिले, 122 मरीज ठीक भी हुए

Sat, 04 Jul 2020 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jul 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab News  Hindi: Corona virus in Punjab, new Covid-19 cases in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 157 हो गई है। इसी बीच, राज्य में 24 घंटे में 153 नए पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़कर 5937 तक पहुंच गई है। इस दौरान, विभिन्न जिलों में 122 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके साथ सूबे में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4266 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अमृतसर में 3 और लुधियाना में 2 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 324054 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय सूबे के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में 1514 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 34 मरीज (जालंधर के 2, होशियारपुर का 1, पटियाला के 3, नवांशहर के 1) ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 3 वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को जिन 122 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, उनमें जालंधर के 26, संगरुर के 29, मोहाली के 8, गुरदासपुर के 5, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा व तरनतारन के 2-2, मुक्तसर के 10, फतेहगढ़ साहिब के 6, रोपड़ के 10, मोगा के 5, फाजिल्का के 3, कपूरथला के 9 और बरनाला का 1 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर: 20 कोरोना संक्रमित मिले
जालंधर में शुक्रवार को कोरोना के 20 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। शुक्रवार को आए मरीजों में संजय गांधी नगर से सात और बाकी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, गुरु नानक नगर गांव पतड़ कलां इलाके से हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. टीपी सिंह का कहना है कि संक्रमित मरीजों की सूची तैयार कर आगे ब्योरा जुटाया जा रहा है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल टेस्ट को भेजे जाएंगे। 

गुरदासपुर में 10 मरीज कोविड-19 संक्रमित
गुरदासपुर में शुक्रवार को 10 नए मरीज कोविड-19 संक्रमित पाए गए। इसमें सात मरीज डेरा बाबा नानक और तीन मरीज बटाला से पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 250 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है। कुल 202 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और छह की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 325 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

संक्रमित मरीजों में डेरा बाबा नानक से सात मरीजों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। यह डेरा बाबा नानक के एक निजी बैंक मैनेजर के संपर्क में आए थे और टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ बटाला के मोहल्ला टिब्बा बाजार की एक 47 साल की महिला डीएमसी में संक्रमित पाई गई है, यह सांस की तकलीफ से ग्रस्त थी।

वहीं शांति नगर का एक 65 साल का पुरुष तथा कादियां चुंगी के समीप अर्बन अस्टेट बटाला का एक 62 साल का मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसका बटाला में पहले टेस्ट हुआ था जो निगेटिव पाया गया था। दोबारा सैंपल अमृतसर में लिए जहां मरीज पॉजिटिव पाया गया। वहीं पंडोरी मंहता के संक्रमित मरीज के पिता जो अबोहर में रहते हैं और अबोहर में संक्रमित निकले हैं।

बटाला: एक साथ मिले सात मरीज, डेरा बाबा नानक में लॉकडाउन
डेरा बाबा नानक में शुक्रवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने शुक्रवार शाम को तुरंत अनिश्चित समय के लिए डेरा बाबा नानक को बंद करने का एलान कर दिया गया। प्रशासन की घोषणा के कुछ ही समय बाद डेरा बाबा नानक की सड़कें सुनसान हो गई और सभी दुकानें बंद हो गई। 

एसडीएम डेरा बाबा नानक सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एक दिन में ही सात संक्रमित आ जाने से डीसी गुरदासपुर के आदेश पर डेरा बाबा नानक को अनिश्चित समय के लिए बंद कर देने का एलान किया गया है। एसडीएम ने आगे बताया कि इस समय डेरा बाबा नानक में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 है। 

अमृतसर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत 

अमृतसर में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शहीद उधम सिंह नगर निवासी 50 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया। इसके साथ अमृतसर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 11 नए पॉजिटिव मिले। इनमें से सात मरीज पॉजिटिव के संपर्क में आए थे।

तरनतारन रोड स्थित गंडा सिंह कॉलोनी व चांद एवेन्यू से तीन-तीन मरीज पॉजिटिव मिले। एक आजाद नगर छेहर्टा से मरीज संक्रमित पाया गया। यह सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आये थे। इस तरह चार नए केस अलग-अलग इलाकों से मिले हैं। अमृतसर में मरीजों की कुल संख्या 982 हो गई है। 780 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 63 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 

नवांशहर में सात नए केस मिले
नवांशहर में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच लोग विदेश से लौटे हैं, जोकेसी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में थे। एक मामला बिहार से आए व्यक्ति का है। सातवां मामला गांव मेहंदीपुर के युवक का है, जिसे कुछ दिनों से बुखार था। सिविल सर्जन डा. रजिंदर प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश से आए गांव सरहाल काजियां, घुमण, बलाचौर के टीचर कालोनी, कंगना बेट व मेहंदीपुर से संबंधित व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।  

बठिंडा: पांच नए संक्रमित मिले

बठिंडा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और पांच नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि नए संक्रमित सभी पुरुष हैं। मोहाली में गत दिवस जिले के एक व्यक्ति की मौत हुई है जो संक्रमित था। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से संबंधित चार संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केस 26 हैं। 

फरीदकोट: गांव मंडवाला का युवक संक्रमित 
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार को गांव मंडवाला के 30 वर्षीय नौजवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शुक्रवार को तंदुरुस्त होने के बाद नानकसर बस्ती निवासी कमांडो पुलिस के कर्मी को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने यह जानकारी दी। 

लुधियाना: एक दिन में 65 नए मामले, तीन लोगों ने तोड़ा दम
लुधियाना में शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के एक साथ 65 नए मामले सामने आए। इसमें पांच मामले केंद्रीय जेल में मिले हैं। इससे वहां पर हड़कंप मच गया है। वहीं कोरोना से जूझ रहे तीन लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि शुक्रवार को लुधियाना निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला की फोर्टिस मोहाली में मौत हुई। फिल्डगंज निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत डीएमसी में हुई और दिल्ली के लाजपत नगर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति ने सीएमसी में दम तोड़ा। 

पठानकोट में दो दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए
पठानकोट में दो दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार दोपहर अमृतसर से 154 सैंपलों की रिपोर्ट पठानकोट पहुंची। जिनमें से 151 की निगेटिव जबकि दो महिलाओं समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीज गांव किलपुर निवासी व्यक्ति है। इसके अलावा सुजानपुर और पठानकोट के सैनगढ़ से एक महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मरीजों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed