फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Growth in information technology industry in Punjab

पंजाब में सूचना तकनीकी उद्योग को लगे पंख, दो साल में 255 करोड़ की वृद्धि, 600 करोड़ तक पहुंचा कारोबार

Fri, 18 Dec 2020 02:31 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 02:31 AM IST
सार

  • दो साल में 255 करोड़ रुपये की हुई वृद्धि, दो साल पहले 120 करोड़ रुपया था कारोबार
  • विशेषज्ञों का मानना- लॉकडाउन का मिला फायदा, अभी और बढ़ोतरी होने का किया दावा

विज्ञापन
Punjab News: Growth in information technology industry in Punjab
आईटी कंपनी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले दो सालों की यदि हम बात करें तो पंजाब के आईटी (सूचना तकनीक) उद्योग को पंख लग गए हैं। आईटी सेक्टर का राज्य में उद्योग 600 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच गया है। एक साल में इस सेक्टर में 255 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। दो साल पहले आईटी उद्योग मात्र 120 करोड़ रुपये तक ही सीमित था। इस बढ़ोत्तरी के पीछे इस क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान इस उद्योग को बढ़ावा मिला है और भविष्य में अभी और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


उत्तर भारत में पंजाब में आईटी क्षेत्र तेजी से पांव पसार रहा है। इसके पीछे का कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा आदि बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई और जनसंख्या घनत्व को माना जा रहा है। पिछले दो वर्षों में पंजाब की व्यवसायिक राजधानी कहे जाने वाले मोहाली में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की आईटी कंपनियों ने रुख किया है। इन बड़ी कंपनियों की आमद के कारण पंजाब में आईटी उद्योग तेजी से विस्तार ले रहा है।
विज्ञापन



उद्योग विभाग के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2019-20 के वित्तीय वर्ष में इस उद्योग में 255 करोड़ रुपये का विस्तार होकर 600 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यदि हम पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों को देखें तो यह वृद्धि उद्योग विशेषज्ञ अप्रत्याशित मान रहे हैं। 2018-19 में पंजाब में आईटी उद्योग मात्र 345 करोड़ रुपये के कारोबार तक ही सीमित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 2017-18 के वित्तीय वर्ष में मात्र 120 रुपये तक ही कारोबार कर रहा था। कुछ आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि इस उद्योग के बढ़ने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह भी है कि यहां पिछले दो वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की बड़ी आईटी कंपनियों ने निवेश किया है। वर्तमान में पंजाब में 250 आईटी कंपनियां मोहाली व राज्य के अन्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

2014 में हुई थी शुरुआत
1,600 एकड़ में फैले मोहाली के सेक्टर- 83 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल के पास आईटी परियोजना को पिछली अकाली सरकार ने 2014 में शुरू किया था। यह परियोजना सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास के साथ ही पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस उद्योग से राज्य में 40 हजार तक रोजगार सृजन होंगे।

रणनीतिक तौर पर आईटी सिटी मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक स्थित है और चारों तरफ से एरोसिटी, विश्व व्यापार केंद्र, प्रमुख अनुसंधान और अकादमिक संस्थाओं से घिरा हुआ है। जिससे आईटी कंपनियों को यहां अनुकूल माहौल मिल रहा है। पंजाब में आगे भी इस क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। -आलोक शेखर, प्रमुख सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed