{"_id":"6acb6c88582316dc3207e3dc","slug":"rain-in-chandigarh-adds-to-the-worries-of-ramlila-committees-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बारिश ने बढ़ाई रामलीला कमेटियों की चिंता: मैदानों में भरा पानी, क्या बोले आयोजक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बारिश ने बढ़ाई रामलीला कमेटियों की चिंता: मैदानों में भरा पानी, क्या बोले आयोजक?
Sun, 11 Oct 2026 04:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:31 PM IST
सार
बारिश ने रामलीला कमेटियों की चिंता बढ़ा दी है। अब कमेटियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यदि आज रामलीला का मंचन नहीं हो पाया तो आने वाले दिनों में निर्धारित प्रसंगों को पूरा करने का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई रामलीला कमेटियों की जांच
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ शहर में बारिश ने रामलीला कमेटियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के कारण रामलीला मैदान गीले हो गए हैं और कई जगह पानी भरने से मंचन की तैयारियों पर असर पड़ा है। हालात को देखते हुए कई रामलीला कमेटियों ने मंच के पर्दे समेट लिए हैं। अब कमेटियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यदि आज रामलीला का मंचन नहीं हो पाया तो आने वाले दिनों में निर्धारित प्रसंगों को पूरा करने का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
बारिश ने तैयारियों पर फेरा पानी
इससे रामलीला के पूरे कार्यक्रम का गणित बिगड़ सकता है। चंडीगढ़ में इन दिनों विभिन्न सेक्टरों में रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। कमेटियों ने कई दिनों पहले से इसकी तैयारियां शुरू कर दी थीं। कलाकारों की रिहर्सल से लेकर मंच की सजावट, प्रकाश व्यवस्था और वेशभूषा तक पर काफी मेहनत की गई है लेकिन बारिश ने तैयारियों पर पानी फेरने की स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन
रामलीला कमेटियों के पक्के मंचों को राहत
मैदानों में नमी और पानी जमा होने के कारण कलाकारों के लिए मंच पर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा पर्दे, सजावटी सामान और बिजली से जुड़े उपकरणों को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है। कुछ रामलीला कमेटियों के मंच पक्के हैं और उनके पास बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं। ऐसे में उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम साफ ना हुआ तो मंचन होगा मुश्किल
हालांकि, शहर की अधिकतर रामलीला कमेटियों के पास इस तरह की सुविधाएं नहीं हैं। खुले मैदानों में बने मंच और अस्थायी व्यवस्थाओं के कारण बारिश का सीधा असर पड़ रहा है। कमेटियों को चिंता है कि यदि मैदान जल्द नहीं सूखे तो मंचन शुरू करना मुश्किल होगा। रामलीला कमेटियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी समय की कमी है। हर दिन अलग-अलग प्रसंगों का मंचन निर्धारित है। एक दिन का कार्यक्रम रुकने से अगले दिनों के प्रसंगों को समायोजित करना पड़ सकता है।
कमेटियों की मौसम पर नजर
ऐसे में अब सभी की नजर मौसम पर टिकी है। कमेटियां उम्मीद कर रही हैं कि बारिश थमे और मैदानों से पानी निकल जाए, ताकि रामलीला का मंचन बिना किसी बड़ी बाधा के जारी रखा जा सके।
सरस्वती ड्रामेटिक क्लब बापूधाम सेक्टर-26 के अध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि बारिश के कारण ग्राउंड गीला हो गया है जिससे रामलीला का मंचन मुश्किल है।
क्या बोले आयोजक?
सेक्टर-22 के गढ़वाल रामलीला एवं सांस्कृतिक मंडल के महासचिव अजय गौड़ का कहना है कि बारिश बहुत हुई है। कुर्सियों को गीला होने से बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। उनका कहना है कि स्टेज पूरी तरह से सुरक्षित है। रामलीला का मंचन होगा। सेक्टर 20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि बारिश ने परेशान किया है लेकिन शाम में रामलीला का मंचन होगा। कुर्सियों को तिरपाल से ढका गया है। ग्राउंड ठीक है। स्टेज वाटर प्रूफिंग है कोई दिक्कत नहीं होगी। सेक्टर 30 के अश्वनी बाल ड्रामाटिक क्लब के महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया की बारिश के कारण से ग्राउंड गीला हो गया है।