फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Corona vaccine will reach on January 10 in Punjab

पंजाब में 10 जनवरी को पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, 1.5 लाख लोगों का होगा टीकाकरण, 700 से ज्यादा स्थान चिह्नित

Sun, 03 Jan 2021 01:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Punjab News:  Corona vaccine will reach on January 10 in Punjab
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों को स्वास्थ्य विभाग अब अंतिम रूप दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब में कोरोना वैक्सीन 10 जनवरी तक पहुंच जाएगी। पहले चरण में 1.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर पंजाब में दो दौर का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय स्तर पर शहीद भगत सिंह नगर और लुधियाना में कोरोना वैक्सीन को लेकर पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जा चुका है। अब पंजाब में यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के सहयोग से पटियाला में दो दिवसीय वैक्सीन का पूर्वाभ्यास का कार्य शनिवार को पूरा किया गया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर भी टीकाकरण से पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बातचीत में बताया कि राज्य में जनवरी के दूसरे सप्ताह में वैक्सीन पहुंच जाएगी। टीकाकरण के पहले चरण में चिह्नित 1.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। सूबे में 700 से अधिक स्थानों का चयन टीकाकरण के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed