फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab news: BJP leaders held hostage who stopped for tea at workers house

पंजाब : कार्यकर्ता के घर में चाय पीने रुके भाजपा नेताओं को बनाया बंधक 

Mon, 12 Jul 2021 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा
अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

  • 300 के करीब किसान पहुंचे, चारों तरफ से घेर लिया घर, बिजली की लाइन काटी 

विज्ञापन
Punjab news: BJP leaders held hostage who stopped for tea at workers house
भाजपा नेता के घर पर कब्जा... - फोटो : ani

विस्तार

लायंस क्लब में पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अजय चौधरी के घर गुरु अर्जुन देव कॉलोनी में चाय पीने के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही 300 के करीब किसान वहां पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ता का घर चारों तरफ से घेरकर उन्हें बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी भुपेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देहाती विकास शर्मा, शहरी जिलाअध्यक्ष हरिन्द्र कोहली, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नंदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सहित 15 के करीब भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं समेत परिवार को बंधक बना दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं किसान नेताओं ने जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ता के घर की बिजली की लाइन भी काट दी। सूचना पुलिस को मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता का घर पुलिस छावनी में तबदील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राज्य के भाजपा महासचिव सुभाष के घर के बाहर राजपुरा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। भारी संख्या में किसानों द्वारा उनके घर का घेराव किए जाने के बाद ऐसा किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेता भूपेश अग्रवाल जब पार्टी की बैठक के लिए वहां मौजूद थे तो किसानों ने शर्मा के आवास का घेराव किया था। 

भाजपा नेता पर पत्थर
राजपुरा में भाजपा नेता भूपेश अग्रवाल पर पथराव किया गया। दरअसल किसानों ने राजपुरा में एक भाजपा कार्यकर्ता के आवास का घेराव किया था। वहां अग्रवाल एक बैठक में भाग ले रहे थे। हालात के मद्देनजर जब पुलिस अग्रवाल को ले जा रही थी तो पीछे से उन पर पत्थर मारा गया। 


मौके पर पहुंच गए डीआईजी 
मौके पर ही डीआईजी पटियाला विक्रमजीत दुगल, एसएसपी पटियाला संदीप गर्ग, एसपी केसर सिंह, डीएसपी राजपुरा गुरविन्द्र सिंह, डीएसपी घनौर जसविन्द्र सिंह टिवाना, सिटी थाना प्रभारी गुरप्रताप सिंह, भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन रात 9.15 बजे तक किसानों का संघर्ष जारी था। उन्होंने भाजपा नेताओं की घेराबंदी जारी रखने की बात कही। एसएसपी पटियाला डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि किसानों व भाजपा नेताओं से संपर्क बनाया जा रहा है जल्द समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed