फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab news: 25 percent active corona cases in 18 days

पंजाब : 18 दिनों में 25 फीसदी बढ़े सक्रिय मामले, मोहाली में हुआ बुरा हाल

Mon, 19 Apr 2021 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 02:54 AM IST
सार

  • 34 हजार पार हुई संख्या, 1 अप्रैल को 24644 थी संख्या
  • हर रोज औसतन 500 की संख्या में बढ़ रहे सक्रिय मामले

विज्ञापन
punjab news: 25 percent active corona cases in 18 days
demo pic... - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के फैलाव के साथ ही राज्य में तेजी से सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले ढाई हफ्तों (18 दिनों) में सक्रिय मामलों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि यही हाल रहा तो अप्रैल में ही यह संख्या 50 हजार के पार हो जाएगी। 

विज्ञापन


15 फरवरी को राज्य में लगभग 500 सक्रिय मामले थे, जो अब बढ़कर 32 हजार के पार पहुंच गए हैं। एक अप्रैल को 24644 सक्रिय केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद हर रोज 500 के औसत से सूबे में सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 18 दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या 32 हजार के पार हो गई है।
विज्ञापन


सूबे में सबसे अधिक सक्रिय मामले मोहाली (एसएएस नगर) में हैं। यहां 6210 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद लुधियाना में 4444 और अमृतसर में 4165 सक्रिय मामले हैं। बरनाला में सबसे कम 279 सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं। मृत्यु दर में भी ये तीनों जिले बेहद संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में बढ़े 1691 मामले
सक्रिय मामलों की बढ़ती संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड रविवार को तोड़ दिए। 24 घंटे में 1691 की वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को राज्य में सक्रिय मामले 32499 थे, जो रविवार को 34190 दर्ज किए गए।

क्या होते हैं सक्रिय मामले
विश्व स्वस्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारत सरकार के नियमों के अनुसार, सक्रिय मामलों में वे लोग आते हैं जो पिछले 14 दिन में कोरोना से संक्रमित रहे हैं। इसमें चिंता वाली बात यह है कि 14 दिनों में ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी कम है और नए मामलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। 

एक दिन में 4957 नए मामले, 68 की मौत 
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4957 नए मामले सामने आए और 68 संक्रमितों की मौत हो गई। 48 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अब तक संक्रमण से 7902 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक सूब में 300038 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि इनमें से 257946 ठीक हो चुके हैं। इस समय राज्य में 34190 सक्रिय मामले हैं। 


कहां कितनी मौतें : 
रविवार को अमृतसर में 11, बरनाला में 2, बठिंडा में 1, फरीदकोट में 2, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 3, गुरदासपुर में 9, होशियारपुर में 2, जालंधर में 4, कपूरथला में 3, लुधियाना में 5, मानसा में 1, मोगा में 1, मोहाली में 5, पठानकोट में 1, पटियाला में 7, रोपड़ में 6 और तरनतारन में 3 संक्रमितों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed