{"_id":"602d192426dd2728101d430e","slug":"punjab-municipal-election-2021-result-congress-wons-41-seats-in-hoshiarpur-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर नगर निगम की 41 सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा चार पर सिमटी, अकाली दल का नहीं खुला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर नगर निगम की 41 सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा चार पर सिमटी, अकाली दल का नहीं खुला खाता
Thu, 18 Feb 2021 02:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम होशियारपुर के 50 में से 41 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्जकर रिकॉर्ड बनाया है। दो बार नगर परिषद और फिर नगर निगम पर काबिज रही भाजपा को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा केवल चार सीटों पर सिमट गई। शिरोमणि अकाली दल खाता भी नहीं खोल सका।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीतीं। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। जीतने वाले स्वतंत्र उम्मीदवारों में पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष थे और कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में बतौर निर्दलीय उतरे और 2003 में पहली बार पार्षद चुने जाने के बाद से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की पत्नी राकेश सूद को वार्ड नंबर पांच में कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेरियां नगर परिषद के 15 वार्डों में से कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा ने तीन वार्डों में और अकाली दल ने एक वार्ड में जीत हासिल की। दसूहा के कुल 15 वार्डों में से 11 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी जीती। टांडा में 15 में से कांग्रेस ने 12 सीटें जीती। दो सीटों पर शिअद और एक पर अन्य ने जीत दर्ज की।
गढ़दीवाला में 11 में से 10 सीटें कांग्रेस की झोली में गईं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता। हरियाना में 11 में से सात सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की और एक सीट पर शिअद और तीन पर निर्दलीय जीते। गढ़शंकर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ा उलट किया और 13 में से 10 सीटें जीतीं। तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की।
शाम चुरासी में जबरदस्त मुकाबले में नौ में से कांग्रेस ने चार सीटें हासिल कीं। तीन सीटें शिअद को मिलीं। तीन सीटों के साथ सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ रही। माहिलपुर नगर पंचायत के उपचुनाव में दो में से एक सीट कांग्रेस ने जीती। एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। तलवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की