फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab MLA's car challaned in Chandigarh

Chandigarh News: पंजाब के विधायक की गाड़ी का चंडीगढ़ में चालान

Tue, 29 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab MLA's car challaned in Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने सोमवार को पंजाब के एक विधायक की इनोवा गाड़ी का 500 रुपये का चालान काट दिया। विधायक की गाड़ी पंजाब सिविल सचिवालय के पास सड़क पर गलत जगह खड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी जहां खड़ी थी वह क्षेत्र सीआरपीएफ के अधीन है। गाड़ी को हटाने के लिए पहले लाउड स्पीकर पर चेतावनी जारी की गई लेकिन गाड़ी को नहीं हटाने पर यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। मौके पर संबंधित विधायक के दफ्तर का एक कर्मचारी पहुंचा और उसने अपनी गलती भी मानी। जानकारी के मुताबिक, जिस समय विधायक की गाड़ी वहां खड़ी थी, तब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का वीआईपी रूट लगा हुआ था। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के मुताबिक, जब उनका काफिला रास्ते से गुजरता है तो वहां कोई गाड़ी पार्क नहीं होनी चाहिए। इससे पहले बीते जुलाई में पंजाब एक विधायक और यातायात पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के बीच बहस की वीडियो वायरल हुई थी। उस मामले में एसआई की शिकायत पर सेक्टर 22 पुलिस चौकी में डीडीआर भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed