फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab MLA Arvind Khanna May Took Back Resign

इस्तीफा वापस लेंगे विधायक अरविंद खन्ना?

Fri, 30 May 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab MLA Arvind Khanna May Took Back Resign

धूरी से कांग्रेस विधायक अरविंद खन्ना के इस्तीफा वापस लेने के आसार बन रहे हैं। खन्ना ने पिछले दिनों विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पर विधानसभा स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने खन्ना को निजी तौर पर पेश होकर इस्तीफा देने के लिए कहा था।

विज्ञापन


खन्ना को 30 मई को स्पीकर के सामने प्रस्तुत होकर इस्तीफा देना था। अब खन्ना aने स्पीकर को पत्र लिख कर कहा है कि वह किन्हीं कारणों से व्यस्त हैं, उन्हें प्रस्तुत होने के लिए थोड़ा और समय दिया जाए। जिसके बाद पिछले कुछ समय से खन्ना के लौटने की चर्चाओं को बल मिला है।

विज्ञापन

निजी कारणों को बताया इस्तीफे का जिम्मेदार

Punjab MLA Arvind Khanna May Took Back Resign

धूरी से विधायक अरविंद खन्ना ने कुछ समय पहले इस्तीफा दिया था। उन्होंने तब अपने फेसबुक वॉल पर लिखे मैसेज में निजी कारणों को जिम्मेदार बताया था।

खन्ना ने लिखा था कि वह सियासत के कारण अपने परिवार और कारोबार के साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं। खन्ना ने उनके अकाली दल में जाने की चर्चाओं का भी पूरी तरह खंडन किया था।

उनका कहना था कि वह समाजसेवा के जरिए हलके के लोगों से जुड़े रहेंगे, लेकिन सियासत नहीं करेंगे। खन्ना ने इस्तीफा लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक पहले दिया था।

लोकसभा चुनाव के दौरान वह पूरी तरह सीन से गायब रहे थे। न तो वह अपने हलके संगरूर में नजर आए और न ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के हलके अमृतसर में एक बार भी गए।

जल्द होगी कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात

Punjab MLA Arvind Khanna May Took Back Resign

खन्ना को कैप्टन का करीबी माना जाता रहा है, उनका अमृतसर न जाना हैरानीजनक था। उसके बाद एकाएक खन्ना का इस्तीफा और भी हैरान करने वाला था। चुनाव के नतीजे आए तो कैप्टन फिर जीत कर प्रदेश कांग्रेस में मजबूत होकर उभरे।

प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा के साथ खन्ना के संबंध अच्छे नहीं हैं। अब कैप्टन वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में खन्ना के वापस लौटने के आसार बन गए हैं। खन्ना वीरवार को इंग्लैंड में थे।

उनका जन्मदिन भी था। उनके करीबियों के मुताबिक जल्द ही खन्ना की मुलाकात कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ होने वाली है। जिसके बाद वह इस्तीफा वापस लेकर एक बार फिर कैप्टन के साथ खड़े नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed