फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab minister reached Ram Rahim Dera Video goes Viral on Social Media

राम रहीम के डेरे में भगवंत मान के मंत्री: सोशल मीडिया पर सरारी का वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Sun, 30 Oct 2022 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

एक यूजर ने लिखा कि जब भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की गई थी। मैं हंस रहा था, क्योंकि इससे पंजाब सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं भी आग्रह करता हूं कांग्रेस पंजाब के नेताओं से कि इस पर कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए, नहीं तो हमें महिला सशक्तीकरण और अधिकारों के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
Punjab minister reached Ram Rahim Dera Video goes Viral on Social Media
मंत्री फौजा सिंह सरारी को सम्मानित करते डेरा प्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के डेरे पर पंजाब के मंत्री की मौजूदगी विवादों में आ गई है। डेरा मुखी को बार-बार पैरोल मिलने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। वहीं अब पंजाब सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। यूजर्स मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी फिरोजपुर जिले के डेरा सच्चा सौदा नाम चर्चा घर में पहुंचे, जहां उन्हें सम्मानित भी किया गया। डेरा से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ परेशानी उन्हें बतानी थी तो मंत्री उन्हें सुनते हुए डेरे के अंदर आ गए। किसी तरह का कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन


गौर हो कि पैरोल पर आए डेरा मुखी राम रहीम सिंह यौन शोषण और हत्या जैसे आरोपों में सजायाफ्ता है। उधर, सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कस रहे हैं। समाज सेविका योगिता भयाना ने लिखा कि यह सब देख पीड़ित परिवार पर क्या बीतता होगा, कि कैसे एक दुष्कर्मी के आगे नेता झुके हुए हैं, अब पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह! सब के सब मिले हैं, अब समझ आया कैसे पैरोल मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि जब भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की गई थी। मैं हंस रहा था, क्योंकि इससे पंजाब सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं भी आग्रह करता हूं कांग्रेस पंजाब के नेताओं से कि इस पर कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए, नहीं तो हमें महिला सशक्तीकरण और अधिकारों के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है।


गौर हो कि गुरमीत राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल मिली है, जब हरियाणा में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। राम रहीम को मिली पैरोल को चुनाव से जोड़ कर इसलिए देखा जा रहा है, क्योंकि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में राम रहीम के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। इससे राजनीतिक दलों को फायदा होने की पूरी संभावना रहती है। बहरहाल, पहले से ही आरोपों में घिरे मंत्री फौजा सिंह सरारी के साथ अब यह नया विवाद जुड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed