फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu statement on stopping purchase of paddy crops from mandis

पंजाब में धान खरीद पर रोक लगाने का मामला: मंत्री आशु का आश्वासन-किसानों को परेशान नहीं होने देंगे

Wed, 10 Nov 2021 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 03:23 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की खरीद का समय 11 नवंबर शाम तक तय कर दिया था। कहा गया था कि इसके बाद किसी मंडी में खरीद नहीं होगी। अब मंत्री आशु ने इस पर बयान दिया है।

विज्ञापन
Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu statement on stopping purchase of paddy crops from mandis
मंत्री भारत भूषण आशू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में धान खरीद पर रोक लगाने की खबरों के बीच कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने साफ किया है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। हमने मंडियों के माध्यम से लगभग 97% या 180-189 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद की है। शेष 2-3 फीसदी की खरीद एक अतिरिक्त विंडो के साथ 2-3 दिनों में कर ली जाएगी।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में एजी पर घमासान: मनीष तिवारी ने जारी की बार काउंसिल की गाइडलाइन, कहा-वकील किसी क्लाइंट से बंधा नहीं होता 
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने मंडियों में धान की खरीद का समय 11 नवंबर शाम तक तय कर दिया था। कहा गया था कि इसके बाद किसी मंडी में खरीद नहीं होगी। वहीं छोटी मंडियों में यह खरीद 10 नवंबर तक होगी। सरकार के अचानक फैसले से केवल किसान नहीं बल्कि आढ़ती भी परेशान हो गए है। क्योंकि ज्यादातर एरिया में अभी 20 फीसदी फसल का आना बाकी है, ऐेसे में अगर सरकार ने अनाज मंडियों को बंद कर दिया तो किसान कहां जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव जगरांव की तरफ से मंगलवार को आढ़तियों को एक पत्र भेजा गया था। इस पत्र में कहा गया था कि ग्रामीण स्तर पर बनी मंडियों में 10 नवंबर तक धान लिया जाए, इन्हें 11 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। बड़ी अनाज मंडियों में 11 नवंबर तक धान आएगा, उन्हें 12 नवंबर से बंद कर दिया जाए। सभी आढ़ती किसानों को यह सूचना व्हाट्सएप से देंगे, ताकि इसके बाद कोई विवाद न हो। वहीं जिले के सभी बीडीपीओ भी गांव में अनाउंसमेंट करवा किसानों को सूचित करेंगे कि इस दिन के बाद धान की खरीद मंडियों में नहीं होगी। इसलिए सभी आढ़ती अपने स्तर पर गांव-गांव किसानों को सूचना दे, ताकि वह समय रहते अपनी फसल को लेकर पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed