{"_id":"4e37e00365c08e24537285136c2d03e0","slug":"punjab-mansa-sant-daduwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत दादूवाल बीमार, फिर भेजे फरीदकोट जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत दादूवाल बीमार, फिर भेजे फरीदकोट जेल
मानसा, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Aug 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल को मानसा पुलिस ने फरीदकोट जेल भेज दिया है।
उनको 12 सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार की रात संत बलजीत सिंह दादूवाल जब पुलिस रिमांड थाना सदर मानसा के पास थे तो रात के समय बीमार हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका चेकअप किया। दादूवाला की एक टांग व अन्य जगहों पर दर्द की शिकायत थी।
शनिवार दोपहर संत दादूवाल को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह चीमा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दादूवाला को 12 सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले सिविल अस्पताल के डाक्टर मानव जिंदल व डा. अजय सिंगला का चेकअप किया। डाक्टरी टीम ने बताया कि दादूवाल ठीक हैं।