फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab man missing in nepal earthquake

नेपाल के भूकंप में लुधियाना का युवक लापता

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
punjab man missing in nepal earthquake

बीस साल पहले रोजी रोटी की तलाश में नेपाल के शहर गुलमी से लुधियाना पहुंचा राम प्रसाद के परिवार को भूकंप ने बड़ा झटका दिया है। पांच वर्ष पहले राम प्रसाद ने अपने बड़े बेटे विष्णु (26) को पढ़ाई के लिए नेपाल के काठमांडू शहर में भेज दिया था।

विज्ञापन


पढ़ाई पूरी करने के बाद विष्णु को वहां एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी मिल गई। वहां सेटल होने के बाद उसने अपने छोटे भाई भुवन और बहन रीटा को अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन


जीजीएन खालसा कॉलेज में चौकीदारी करने वाले राम प्रसाद ने कहा कि वह मूल रुप से नेपाल के शहर गुलमी स्थित गांव गैसीथोक में रहते हैं।

बेटे और बेटी ने फोन कर विष्णु के लापता होने की सूचना दी

punjab man missing in nepal earthquake

राम प्रसाद के अनुसार शनिवार को नेपाल में भूकंप की सूचना मिलने के बाद उसने अपने परिवार से संपर्क किया। गांव में सब ठीक था लेकिन बच्चों उनसे संपर्क नहीं हो सका।

कुछ समय बाद उनके बेटे और बेटी ने उन्हें फोन कर विष्णु के लापता होने की सूचना दी। राम प्रसाद के अनुसार बच्चों ने उसे बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद विष्णु घर से बाहर घूमने के लिए गया था।

इसी दौरान भूकंप आ गया और वह अब तक वापस नहीं लौटा। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने कहा कि इस बारे में विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed