{"_id":"61675be15ff676740104bba1","slug":"punjab-major-reshuffle-in-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 14 को एसएसपी का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 14 को एसएसपी का प्रभार
Thu, 14 Oct 2021 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 03:51 AM IST
सार
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को जांच ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि जे के जैन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पावरकॉम, पटियाला का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 36 और पंजाब पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इनमें से 14 पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को जांच ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि जे के जैन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पावरकॉम, पटियाला का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
शशि प्रभा द्विवेदी को एडीजीपी एचआरडी, पंजाब जबकि अर्पित शुक्ला को एडीजीपी कल्याण लगाया गया है। एएस राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस और वी नीरजा को एडीजीपी एनआरआई नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन