फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Loksabha Elections 2014 Review

पंजाब में क्यों पलटा देश का जनादेश?

Sun, 18 May 2014 08:15 AM IST
सतिंद्र बैंस/अमर उजाला, चंडीगढ़
सतिंद्र बैंस/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Loksabha Elections 2014 Review

एक तरफ पूरा देश भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में हासिल की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है तो पंजाब में लोगों ने अलग ही इतिहास लिख डाला जो भाजपा के साथ-साथ उनके सत्ता में मुख्य राजनीतिक सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के लिए भी भारी नमोशी का कारण बन गया है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय नेता और पार्टी के चाणक्य अरुण जेटली की अमृतसर लोकसभा सीट से हार के बहुत से मायने हैं और यह लोगों के दिलों में सत्ता पक्ष के विरुद्ध तीव्र रोष का एक व्यापक रूप है। इसी रोष से निकली है आम आदमी पार्टी की वो लहर जिसने सभी बड़े राजनीतिक दलों की नींव को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन

मोदी की लहर से अछूता रहा पंजाब

Punjab Loksabha Elections 2014 Review

देशभर में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जो भाजपा के घोषित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर से अछूता रह गया है। हालांकि पंजाब की सरहद से जुड़े हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान में मोदी लहर ने खूब रंग जमाया।

इस का कुछ तो कारण रहा होगा। चुनाव के नतीजे देख कर यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं कि लोगों के रोष के सामने मोदी लहर भी विफल हो गई।

पंजाब मे भाजपा और अकाली दल के गठजोड़ को अगर आज ही विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़े तो शायद एक और नया इतिहास बन के सामने आए।

शिअद को चार और भाजपा को दो सीटें

Punjab Loksabha Elections 2014 Review

पंजाब में शिअद को चार और भाजपा को दो सीटें मिली हैं, कांग्रेस को केवल तीन और आम आदमी पार्टी को चार सीटे मिलीं। पिछली लोकसभा में शिअद के पास चार, भाजपा के पास एक और कांग्रेस के पास आठ सीटें थीं। इस हिसाब से सबसे बड़ा नुकसान यूं तो कांग्रेस पार्टी का हुआ है जो सिर्फ तीन सीटों पर सिमट कर रह गई है।

तर्क यह दिया जा रहा है कि कांग्रेस को आप के कारण नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन यह तर्क इसलिए माना नहीं जा सकता, क्योंकि आप को पड़ी भारी वोट ने कहीं न कहीं यह बात साबित कर दी है कि लोगों का कांग्रेस से भी विश्वास उठ चुका है और आप एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

आप के चार उम्मीदवार भारी मतों से जीते हैं और दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो दूसरे नंबर पर रहे हैं। आप को भारी समर्थन इसलिए भी विशेष है कि पार्टी का पंजाब में कोई संगठन तक नहीं था।

विज्ञापन

आप ने सभी का काम बिगाड़ा

Punjab Loksabha Elections 2014 Review

दूसरा आप ने मालवा क्षेत्र की चार सीटों फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फरीदकोट और संगरूर में जीत हासिल की है और संयोगवश ये चारों सीटें पूरी तरह ग्रामीण हैं और मालवा में शिअद का वोटबैंक समझी जाती हैं।

लुधियाना में आप के एचएस फूलका 275070 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे हैं और आप ने पंजाब में कुल 4085161 (लगभग 41 लाख) वोट हासिल किए। बठिंडा और अमृतसर को छोड़कर आप के सभी प्रत्याशी एक लाख से ज़्यादा वोट ले गए। अकाली दल को सभी 13 सीटों पर 3148251 वोट मिले और भाजपा को 1183525 वोट मिले जो कुल मिलाकर 4331776 बनते हैं।

कांग्रेस को कुल 4541574 वोट मिले जो सबसे ज़्यादा हैं। तीनों में अंतर दो लाख के करीब है। इस क्रम से कांग्रेस सब से आगे है। दूसरे नंबर पर अकाली-भाजपा गठबंधन और तीसरे नंबर पर आप है।

कांग्रेस भी आप से पिछड़ी

Punjab Loksabha Elections 2014 Review

कांग्रेस सीटों के मामले में फिर भी आप से पिछड़ गई और केवल तीन सीटें ही ले सकी। अकाली दल-भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के नतीजे एक ऐसा अवसर बन कर आए हैं, जिसका अगर सही ढंग से उपयोग कर सके तो आगामी विधानसभा चुनाव में वो कुछ बेहतर कर सकते हैं।

पंजाब में ड्रग्स की समस्या इतनी बड़ी है लेकिन इसे स्वीकार करने को कोई तैयार नहीं है। सबको पता है कि रेत-बजरी के भाव रेत माफिया की देन हैं लेकिन इसे स्वीकार नही किया जाएगा। इसके लिए पाकिस्तान और केंद्र दोषी है।

पहले यह स्वीकार करना होगा कि सरकार में कहीं न कहीं दोष है, तभी उसका इलाज संभव है। पंजाब में क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार चुनाव में बड़े मुद्दे थे। पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण लोगों की आम जिंदगी में खलल डाल रहा है।

अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए चुनौती

Punjab Loksabha Elections 2014 Review

कम से कम इतना तो सोचा जा सकता है कि मोदी लहर पंजाब की सीमा के अंदर क्यों नहीं आ सकी। यह चुनाव अकाली-भाजपा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती छोड़कर जा रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पंजाब की राजनीति में तब्दीली का दौर शुरू हो गया है और शायद यह तब्दीली ऐतिहासिक हो।

एक बात और उभरकर सामने आई है कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा चुनाव हारकर अपना वजूद खो चुके हैं। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को ग्रामीण वोट बैंक खोने से बड़ा धक्का लगा है।

राज्य भाजपा का नेतृत्व भी बुरी तरह विफल हो गया है, जिसके अध्यक्ष कमल शर्मा को जेटली हार के कारण बड़ी निराशा झेलनी पड़ रही है। पंजाब को शायद एक दमदार नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed