फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Sabha: Kejriwal will hold road show in Hoshiarpur and Bathinda today, meeting in Ferozepur

पंजाब में बोले केजरीवाल: लोकसभा में आप मजबूत होगी तो फिर कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा

Sun, 26 May 2024 02:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:16 PM IST
सार

केजरीवाल की 21 मार्च को दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि अब वह जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। एक जून को पंजाब की सभी 13 सीटों के लिए मतदान होना है। उसके लिए वह प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha: Kejriwal will hold road show in Hoshiarpur and Bathinda today, meeting in Ferozepur
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

विस्तार

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आढ़तियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको बिचौलिया कहते हैं। हम आपको अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानते हैं। हमारे मन में आपके लिए बहुत सम्मान है। जिस तरह देश के विकास के लिए किसान और मजदूर महत्वपूर्ण हैं, उसी तरह व्यापारी, कारोबारी और उद्योगपति भी महत्वपूर्ण हैं। केजरीवाल रविवार को फिरोजपुर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के और तेजी से विकास के लिए मुझे आपके समर्थन की जरूरत है। आपसे विनती है कि हमारे हाथ मजबूत करें। अगर केंद्र में हमारी ताकत बढ़ेगी तो कोई भी पंजाब का फंड नहीं रोक पाएगा। राज्यपाल भी पंजाब का कोई बिल नहीं रोक सकेंगे। अभी केंद्र सरकार ने पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोकसभा में हम कमजोर हैं। हमारी सरकार बनने से पहले पंजाब में इंडस्ट्री की बहुत बुरी हालत थी। 75 साल से पंजाब की इंडस्ट्री परिवारवाद का शिकार थी। व्यापारी राज्य छोड़कर राजस्थान, मध्यप्रदेश गुजरात जैसे बाहर के राज्यों में जा रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से इंडस्ट्री का राज्य छोड़कर जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और आने का शुरू हुआ है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को परेशान कर रही है। पंजाब की ओडिशा में एक कोल माइन है। जब हमने वहां से कोयला लाना शुरू किया तो केंद्र सरकार ने कहा कि श्रीलंका और गुजरात होकर अपना कोयला पंजाब लाओ। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका विरोध किया तब केंद्र सरकार ने कोयला लाने के लिए एक डायरेक्ट ट्रेन दी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों का आजादी की लड़ाई में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक में अरविंद केजरीवाल के संबोधन से पहले, फिरोजपुर के व्यापारियों ने आप के राष्ट्रीय संयोजक के साथ अपने मुद्दे और सुझाव साझा किए। कमल किशोर (चावल मिल उद्योग) ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाजार शुल्क और आरडीएफ निर्यात रिफंड बंद कर दिया है। इसका असर मंडियों, मार्केट कमेटियों और उनके विकास पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed