फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab is in safe hands Minister Kuldeep Dhaliwal said

Chandigarh: सुरक्षित हाथों में है पंजाब, धालीवाल बोले- माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

Mon, 20 Mar 2023 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरकार उन लोगों को नहीं छोड़ेगी जो पंजाब के खिलाफ सोचते हैं या पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। मान सरकार कड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
Punjab is in safe hands Minister Kuldeep Dhaliwal said
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जो भी पंजाब का माहौल बिगाड़ने या पंजाब को विकास की राह से भटकाने की कोशिश करेगा, मान सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उनके पास लगातार पंजाब और विदेशों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस कार्रवाई के लिए मान सरकार की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने के लिए भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ की और कहा कि इससे साबित होता है कि मान सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है। पंजाब में किसी भी असामाजिक तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

 


कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब में बहुत कुछ हुआ है लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बिल्कुल सुरक्षित है। मुख्यमंत्री मान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मान सरकार पर विश्वास करने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा भाईचारे और सद्भाव की भावना दिखाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उन लोगों को नहीं बख्शेगी जो पंजाब के खिलाफ सोचते हैं या पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। मान सरकार कड़े फैसले लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 


कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले की बारीकी से निगरानी की और पूरी प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा की जो लोग भी पंजाब की खुशहाली में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्यमंत्री रहते उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं हो सकेंगे। 

 

हमारी पार्टी देशभक्त पार्टी है। हम सेकुलरिज्म का झंडा बुलंद करने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में एक पल की जानकारी ले कर इस पूरे प्लान को तैयार किया गया। पंजाब के नौजवानों को गोलियां व बंदूकों की जरूरत नहीं है। उन्हें नौकरी और लैपटॉप की जरूरत है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार कोशिश कर रहे हैं। इस समय पंजाब एक इमानदार मुख्यमंत्री के हाथों में है और विकास के रास्ते पर है। भगवंत मान पंजाब को विकास के रास्ते से कभी भटकने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed