{"_id":"6671119d6886f0a6e80e47e5","slug":"punjab-is-in-grip-of-extreme-heat-weather-update-news-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: सबसे गर्म बठिंडा, 46.9 डिग्री रहा पारा; मोहाली में कुर्सी पर बैठे युवक की गर्मी से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: सबसे गर्म बठिंडा, 46.9 डिग्री रहा पारा; मोहाली में कुर्सी पर बैठे युवक की गर्मी से गई जान
Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:19 AM IST
सार
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी लू का ऑरेंज व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मंगलवार से तीन दिनों के लिए 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने व बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भीषण गर्मी की चपेट में है। इलाहाबाद के बाद उत्तर भारत में पंजाब का बठिंडा सोमवार को सबसे गर्म रहा। बठिंडा का पारा 46.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर रहा। वहीं मोहाली में गर्मी के कारण की मौत हो गई है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, पठानकोट, हलवारा, बठिंडा व गुरदासपुर में गंभीर लू के चपेट में रहे।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी और निचले इलाके भी गर्मी से बेहाल हैं। दिन के समय तेज धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर 45.8
लुधियाना 44.6
पटियाला 45.4
पठानकोट 45.8
गुरदासपुर 45.0
बरनाला 44.1
फरीदकोट 46.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
भीषण गर्मी में कुर्सी पर बैठे-बैठे व्यक्ति ने तोड़ा दम
मोहाली में भीषण गर्मी के सोमवार को एक 35 से 40 साल के व्यक्ति की कुर्सी पर बैठे-बैठे मौत हो गई। उसकी पहचान नेपाल के मूल निवासी राज बहादुर के रूप में हुई है। वह फेज-5 के एक पीजी में कुक था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह जूस विक्रेता की रेहड़ी के पास कुर्सी पर बैठ गया और काफी देर तक कोई हलचल न हुई तो दुकानदार ने उसे हिलाकर देखा। जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पीसीआर मुलाजिम आए जो उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के कारण ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन