फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab investment promotion bureau

पंजाब इन्वेसमेंट प्रोमेशन ब्यूरो होगा गठित

Sun, 01 Dec 2013 04:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Dec 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
punjab investment promotion bureau
पंजाब मंत्रिमंडल ने प्रोग्रेसिव पंजाब मुहिम के अधीन राज्य में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन (पीबीआईपी) गठित करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


ब्यूरो का एक बोर्ड आफ गवर्नर्स, एक कार्यकारी कमेटी और एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी होगा। बोर्ड के चेयरमैन मुख्मयंत्री, सह चेयरमैन उप मुख्यमंत्री, उप चेयरमैन उद्योग मंत्री होंगे।
विज्ञापन


अन्य सदस्यों में छह मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य संबंधित सचिव शामिल होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे।

इसके अलावा तीन तकनीकी विशेषज्ञ और व्यापार, उद्योग और कामर्स के पांच प्रतिनिधि राज्य सरकार द्वारा नामजद किए जाएंगे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित सचिवों की एक कार्यकारी कमेटी भी बनाई जाएगी, जो नियमित रूप से ब्यूरो के कामकाज का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed