फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab in the grip of fifth heatwave, temperature rises by 2 to 3 degrees

Weather: पांचवीं हीटवेव की चपेट में पंजाब, 2 से 3 डिग्री बढ़ा पारा, 46.5 रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान

Sun, 15 May 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 May 2022 01:38 AM IST
सार

पंजाब में मुक्तसर सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.5 रिकॉर्ड हुआ। 16 और 17 मई को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है। 

विज्ञापन
Punjab in the grip of fifth heatwave, temperature rises by 2 to 3 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब इन दिनों पांचवीं हीटवेव की चपेट में है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण दो दिन में 2 से 3 डिग्री पारे में वृद्धि हुई है। शनिवार को मुक्तसर जिला सूबे में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 16 की शाम से मौसम बदलने की संभावना जताई है। 17 मई को पंजाब के कुछ जिलों में गर्ज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से दो दिन यानी रविवार और सोमवार के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 मार्च के बाद पंजाब में यह पांचवीं हीटवेव है। अगले 2 दिन के दौरान पंजाब में शुष्क मौसम जारी रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है, जिसके परिणामस्वरूप लू की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि अच्छी बात यह है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आसार बनने के साथ 16 और 17 मई को पंजाब के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी विभाग ने संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख जिलों का तापमान

  • जिला             तापमान
  • मुक्तसर          46.5
  • बठिंडा            46.0
  • अमृतसर          45.6
  • फिरोजपुर         45.5
  • लुधियाना         45.0
  • मोहाली           44.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed